राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : हैरिटेज सैर के लिए निकली लखनऊ में डबल डेकर बस, जानिए क्या रहा खास

by | Nov 16, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : सड़कों पर पहली बार डबल डेकर बस दौड़ाई गई है। इस बस से हर शनिवार महिलाओं को हेरिटेज स्थलों की मुफ्त सैर कराने का निर्णय लिया गया है। हालांकि उद्घाटन के पहले दिन मंडलायुक्त डॉक्टर रोशन जैकब ने जब बस को हरी झंडी दिखाई तो 65 सीटों वाली इस बस में केवल 13 महिलाएं ही मौजूद थीं।

इनके अलावा परिवहन निगम (Lucknow) प्रशासन और सुरक्षाकर्मी बस में सवार थे। यह बस हेरिटेज सैर के लिए निकली। डबल डेकर बस के संचालन के पहले शनिवार को मंडलायुक्त और अन्य अधिकारियों ने निर्धारित एक ट्रिप की जगह दो ट्रिप लगाए। पहली ट्रिप में बस 1090 चौराहे से समता मूलक चौराहे होते हुए यूपी दर्शन पार्क से वापस 1090 चौराहे पहुंची।

ये भी पढ़ें : Census in India : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, नई जनगणना प्रणाली के साथ जनगणना की शुरू तैयारियां

ये भी देखें : Odisha में नहीं ‘Dana’ ने West Bengal में मचाई तबाही, Mamata सरकार पर BJP का हमला? Dainik Hint |

इसके बाद बस ने 1090 चौराहे से दूसरी बार यात्रा शुरू की। हालांकि, संचालन के दौरान बस निर्धारित रूट पर नहीं चली। इस यात्रा के दौरान बस में प्रशासन और परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की पहली डबल डेकर इलेक्ट्रॉनिक सिटी बस का शुभारंभ किया था। नगरीय परिवहन निदेशालय ने यह बस कामता बस अड्डे से अमौसी तक चलाने का निर्णय लिया है।

यूपी परिवहन निगम प्रशासन भी डबल डेकर इलेक्ट्रॉनिक बसों के संचालन की योजना बना रहा है। मिली जानकारी के अनुसार रोडवेज प्रशासन ने पहले चरण में 20 बसों के लिए टेंडर जारी किया है। कई बड़ी कंपनियों ने इन बसों की आपूर्ति के लिए आवेदन किया है। इन बसों को लखनऊ से पांच बड़े शहरों के बीच चलाए जाने की योजना है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर