राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : सूबे की राजधानी में इस साल आ रही तीन आवासीय स्कीम, एप्लाई करने के लिए पढ़ें पूरी खबर

by | Jan 15, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, लखनऊ

Lucknow : योगी सरकार राजधानी लखनऊ में एआई और आईटी हब के निर्माण के लिए वृंदावन योजना के तहत सेक्टर-15 को विकसित कर रही है। इस योजना के तहत एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। एआई और आईटी प्रोजेक्ट के लिए 100 से अधिक प्लॉट चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा, इस योजना में हाउसिंग और होटल इंडस्ट्री को भी शामिल किया गया है। देशभर से लोग इस योजना में दिलचस्पी दिखा रहे हैं, और प्लॉट के आवंटन को लेकर रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने वाला है।

इस क्षेत्र में पहले डिफेंस एक्सपो और जी-20 का आयोजन हो चुका है। आवागमन को सुगम बनाने के लिए मेट्रो लाने की योजना है। साथ ही, अंडरग्राउंड और मल्टी-लेवल पार्किंग की सुविधाएं भी दी जाएंगी। 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर और 5000 गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। योगी सरकार इस परियोजना को लेकर उत्साहित है और इसे तेजी से अमल में ला रही है।

आवास आयुक्त बलकार सिंह ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का खाका तैयार हो चुका है। रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा और एआई-आईटी विशेषज्ञों की राय भी ली जा रही है। योजना के तहत लगभग 3.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। यह एआई एवं आईटी हब सिटी एयरपोर्ट से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और शहीद पथ से जुड़ा हुआ है। साथ ही, यह ट्रामा सेंटर, मेदांता, कैंसर संस्थान और पीजीआई से भी नजदीक है।

इस परियोजना के तहत 260 एकड़ का क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसमें 11 आईटी और एआई प्लॉट (79 एकड़), एक कन्वेंशन सेंटर (32 एकड़), आठ होटल प्लॉट (29 एकड़), एक हाउसिंग प्लॉट (18 एकड़), दो कमर्शियल प्लॉट (13 एकड़), और एक पार्किंग प्लॉट (3 एकड़) शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, 20 एकड़ में तीन ग्रीनरी एरिया भी विकसित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें : MahaKumbh 2025 : महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन आसमान से बरसेगा अमृत, जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व

ये भी देखें : Bihar के किसानों की बल्ले-बल्ले, Nitish Government ने कर दिया बड़ा ऐलान

आवास विकास परिषद ने अवध विहार योजना में प्लॉटों की बिक्री भी शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन 13 फरवरी तक चलेगा। 128 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 72 भूखंड उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 55 लाख रुपए से शुरू होती है। पार्क फेसिंग और कार्नर प्लॉट की कीमत 63 लाख रुपए है। रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य श्रेणी को 2.75 लाख और आरक्षित श्रेणी को 1.38 लाख रुपए जमा करने होंगे।

आवास विकास परिषद की तीसरी सबसे बड़ी योजना गोसाईगंज में शुरू होने जा रही है। इसमें 5000 प्लॉट उपलब्ध होंगे। पहले चरण में 2000 भूखंड का रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा, जबकि बाकी 3000 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन बाद में खोला जाएगा। प्लॉट का क्षेत्रफल 72 से 300 वर्ग मीटर तक होगा, और इनकी कीमत 22,000 से 23,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर होगी। आवंटियों को दो साल में कब्जा सौंपने का वादा किया गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर