राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Monsoon Update : पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश ने दी लोगों की गर्मी से बड़ी राहत, जानिए मौसम का पूरा हाल

by | Sep 24, 2024 | अन्य, अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Monsoon Update : इस बार मानसून की विदाई में देरी हो रही है, और मौसम वैज्ञानिकों का यह पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। मंगलवार को गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर और आजमगढ़ में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से धूप की तीव्रता के बीच धान की खेती कर रहे किसान बारिश की उम्मीद में आसमान की तरफ देख रहे थे और अब उनकी खुशी लौट आई है।

मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र और नए वेदर सिस्टम के प्रभाव से मंगलवार को पूर्वी यूपी में बारिश शुरू हुई है, जो बुधवार के बाद प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी पहुंचेगी। सितंबर का आखिरी सप्ताह खुशनुमा रहने की संभावना है। बुधवार से अगले दो-तीन दिनों में यूपी के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, और 27-28 सितंबर को भारी बारिश के भी संकेत हैं।

ये भी पढ़ें : Ghazipur : पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर, जानिए किस मामले में था वाछिंत

ये भी देखें : J&K में रैली को संबोधित करते हुए Rahul Gandhi का बड़ा बयान कहा, “56 इंच की छाती वाले PM…”

हालांकि, पश्चिमी यूपी में बारिश की तीव्रता मध्यम रहने की उम्मीद है। इस दौरान पूर्वा हवा भी चलेगी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिलेगी। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सख्त धूप रही और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। लेकिन बुधवार से यहां भी छिटपुट बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहेगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर