राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Moradabad : मुरादाबाद से बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी सर्वेश सिंह की हुई मौत, कुछ समय पहले ही एफबी पर डाला था पोस्ट

by | Apr 21, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Moradabad : मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार सिंह का शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में शुक्रवार (19 अप्रैल) को ही मतदान हुआ था। सर्वेश सिंह मुरादाबाद (Moradabad) संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 12 उम्मीदवारों में से एक थे।

ये भी देखें : Lok Sabha Election 2024 : रजनीकांत से लेकर कमल हसन तक सब आये चुनाव में अपना मतदान करने | Tamil Actor

निधन से पहले सर्वेश सिंह ने उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी थी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा था कि यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के सभी मेधावी छात्रों और उनके सहयोगी माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं! गौरतलब है कि बीजेपी ने 2014 में मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश को मैदान में उतारा था।

साल 2014 में वह चुनाव जीत गए थे लेकिन 2019 में वह समाजवादी पार्टी (एसपी) के डॉ. एसटी हसन से हार गए थे। हसन ने 2019 का लोकसभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। इस साल के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने फिर से कुँवर सर्वेश को मुरादाबाद से उम्मीदवार बनाया और माना जा रहा था कि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी सपा की रुचि वीरा होंगी।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : दिल्ली में उथल-पुथल आप, बागी पार्षद डिप्टी मेयर का लड़ रहे है चुनाव, AAP में बड़ी टेंशन

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर