राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

मुजफ्फरनगर में युवक का नरभक्षी हमला, बंदरों की तरह झपट्टा मारकर किया घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

by | Sep 4, 2024 | मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने नरभक्षी की तरह व्यवहार करते हुए कई लोगों पर हमला किया। इस घटना ने स्थानीय लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

मुजफ्फरनगर कोतवाली क्षेत्र के राम लीला टिल्ला इलाके में बुधवार सुबह जबरदस्त हड़कंप मच गया। एक युवक अचानक जंगली जानवरों की तरह हरकत करने लगा और बाजार में चल रहे लोगों पर बंदरों की तरह झपट्टा मारकर हमला करने लगा। युवक ने दर्जनों लोगों पर हमला किया और दांतों से काटकर उन्हें घायल कर दिया।

विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने महिला और एक बच्ची को भी काटा। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से इन पीड़ितों को युवक के हमले से बचाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक कुत्तों के पीछे भी दौड़ रहा था। इस अजीबो-गरीब स्थिति को देखकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ साहसी व्यक्तियों ने युवक को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांधकर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस ने युवक को पकड़कर जिला हॉस्पिटल भेजा, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में, युवक को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जिला हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर ने जानकारी दी कि युवक के परिजनों ने बताया कि वह शराब और सूखे नशे का आदी है। 24 घंटे नशे में रहने के कारण उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर अपने घर चली गई थी। युवक को नशा छुड़वाने के लिए परिजनों ने उसे दवाई दी थी, जिसका रिएक्शन उसके इस अजीब व्यवहार का कारण बन गया।

ये भी पढ़ें : Siddharthnagar News : घरेलू कलह के बीच युवती का सर कूंच कर की भाई और पिता ने हत्या
ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर