राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

National News : मोहन भागवत ने जनसंख्या में गिरावट पर जताई चिंता तो रामगोपाल यादव ने दी ये सलाह

by | Dec 2, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, देश

National News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने भारत में जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश की कुल प्रजनन दर (टीएफआर) 2.1 के बजाय कम से कम 3 होनी चाहिए। भागवत ने यह भी कहा कि जनसंख्या दर 2.1 से नीचे जाने पर समाज के विलुप्त होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने परिवार को समाज का अभिन्न अंग बताते हुए इसे संरक्षित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सपा सांसद ने उठाए सवाल

भागवत के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “भागवत जी और मोदी जी को यह तय करना चाहिए कि सही क्या है, क्योंकि इससे नागरिक भ्रमित हो रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि बच्चों को जन्म देना ऊपर वाले की देन है और इसे रोकना नहीं चाहिए। बर्क ने भागवत के बयान को लेकर सरकार की नीतियों पर असमंजस की बात कही।

रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया

सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने आरएसएस चीफ के बयान पर अपने स्वयंसेवकों को बच्चे पैदा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यदि जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत है, तो स्वयंसेवक (National News) इस पर काम करें। भागवत ने अपने बयान में कहा था कि 2.1 से नीचे की प्रजनन दर से समाज पर गंभीर असर हो सकता है, जो कई भाषाओं और संस्कृतियों के विलुप्त होने का कारण बन सकता है।

ये भी पढ़ें : Farmers’ Protest : किसानों का दिल्ली कूच आज, दिल्ली NCR में इन रास्तों पर जानें से बचें

ये भी देखें : 3 बच्चे पैदा करने वाले बयान पर, Asaduddin Owaisi ने Mohan Bhagwat से पूछे सवाल

जयंत पाटिल का तर्क

एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने भागवत के बयान का विरोध करते हुए कहा कि देश की अत्यधिक जनसंख्या पहले से ही बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा, “जनसंख्या वृद्धि से पानी, अनाज और अन्य संसाधनों की कमी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।” पाटिल ने भागवत के बयान को असंगत बताते हुए इसे देश के लिए नकारात्मक प्रभाव वाला विचार बताया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर