Noida News : नोएडा में एक बार फिर कुत्ते के हमले की घटना सामने आई है। सेक्टर 108 में एक पिटबुल ने शेल्टर कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पीड़ित व्यक्ति जमीन पर गिरा हुआ दर्द से कराह रहा है, जबकि पिटबुल उसके पैर को नोच रहा है। हमले के बाद कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया।
डॉग शेल्टर में कर्मचारी पर हमला
यह घटना नोएडा सेक्टर 108 की बताई जा रही है। सुबह के समय शेल्टर में काम कर रहे एक कर्मचारी पर अचानक पिटबुल ने हमला कर दिया। उसकी टांग पकड़कर करीब 10 मिनट तक काटता रहा। शेल्टर कर्मचारी के चीखने-चिल्लाने के बावजूद पिटबुल नहीं रुका। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कर्मचारी को छुड़ाया और तुरंत अस्पताल ले गए। फिलहाल, पीड़ित का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
ये भी देखें : Amanatullah Khan का BJP पर निशाना, ‘हम बीजेपी को वादा पूरा करने के लिए मजबूर करेंगे’
लोगों में दहशत का माहौल
घटना के बाद सेक्टर 108 के RWA अध्यक्ष विनोद शर्मा ने इस घटना (Noida News) पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि हमला 3 मार्च की सुबह हुआ, जब कर्मचारी शेल्टर में अपना काम कर रहा था। पिटबुल ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद पिटबुल शेल्टर के गेट पर आकर खड़ा हो गया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग इस घटना से काफी भयभीत हैं।