Pilibhit : पीलीभीत में समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी नेता और पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का नाम लिए बिना भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने वरुण पर भी तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि कोई सोच भी नहीं सकता कि किसान आंदोलन कुचल दिया जाएगा। कई लोगों की जान चली गई।
जो लोग किसान आंदोलन को दबा रहे थे उन्हें सम्मानित किया जा रहा है और जो लोग किसान आंदोलन के पक्ष में बोल रहे थे उन्हें मंच पर जगह तक नहीं मिली। सपा नेता ने कहा कि पहले चरण का मतदान होने वाला है, बड़े-बड़े नेता यहां आकर अपनी बात रख चुके हैं। पीलीभीत का नाम सुनते ही उनके चेहरे पीले हो जाते हैं क्योंकि यहां की जनता ने समाजवादी पार्टी को बड़ी जीत दिलाने का मन बना लिया है।
अखिलेश ने कहा कि बीजेपी तीन काले कानून लेकर आई थी, जिसे रद्द कर दिया गया। वे किसान आंदोलन से डरे हुए थे। उन्होंने किसान आंदोलन को दबाने की कोशिश की। आंदोलन में कई जानें गईं। जो लोग किसान आंदोलन को दबा रहे थे वे अब सम्मान दे रहे हैं। जो लोग किसानों का सम्मान कर रहे थे उनका मंच पर भी सम्मान नहीं किया जा रहा है।
बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद के बयान का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि पीलीभीत (Pilibhit) को मुंबई जैसा बनाने की बात चल रही है। अगर उन्हें पहले पता होता तो वे इसे मुंबई बना देते। मैं कहता हूं कि इसे मुंबई मत बनाओ, बस वहां कुछ काम करके दिखाओ। मुंबई में नाच-गाना भी होता है।
जितिन प्रसाद का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि उन्हें बनाया कुछ और था लेकिन उन्हें सड़क मंत्री बना दिया गया। मंत्री बनते ही उन्होंने कितने घोटाले किये? उन्होंने उत्तर प्रदेश के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। ओएसडी को हटाना पड़ा। अखिलेश ने पूछा कि क्या पीलीभीत की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो गयी हैं? सरकार अपनी ही योजनाओं को पूरा नहीं कर पा रही है। सांसद बनने के बाद भी सांसद जैसा अहसास नहीं होता।
सपा नेता ने कहा कि यहां का युवा एक-एक वोट देकर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा। महंगाई बढ़ गई है। इतना कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते। पेट्रोल-डीजल सबके लिए महंगा हो गया है। 2014 से 2024 तक महंगाई कई गुना बढ़ी है। ये सरकार महंगाई नहीं रोक पा रही है।
ये भी देखें : डिंपल के खिलाफ भाजपा ने उतारा अपना उम्मीदवार, जानिए कौन है जयवीर सिंह | UP News |