राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

PM Modi in Mirzapur :  पीएम मोदी ने मिर्जापुर में इंडी पर साधा निशाना, जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर बोला हमला

by | May 26, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

PM Modi in Mirzapur :  पीएममोदी ने कहा कि कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का छत्तीस का आंकड़ा है। जो आतंकी पकड़े जाते थे उनको भी ये सपा वाले छोड़ देते थे। जो पुलिस अफसर इसमें आनाकानी करता था सपा सरकार उसे सस्पेंड कर देती थी। इन्होंने पूरे यूपी को पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन हो या जमीन कब छिन जाए कोई नहीं जानता था।

सातवें चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मिर्जापुर के बरकछा में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि हमारे देश का पवित्र संविधान भी इनके (गठबंधन) निशाने पर है। ये एससी-एसटी-ओबीसी का आरक्षण लूटना चाहते हैं। हमारा संविधान साफ-साफ कहता है, धर्म के आधार आरक्षण हो ही नहीं सकता।

ये भी पढ़ें : Arvind Kejriwal : सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनता को किया संबोधित, कहा – 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है AAP

मोदी ने कहा कि कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का छत्तीस का आंकड़ा है। जो आतंकी पकड़े जाते थे, उनको भी ये सपा वाले छोड़ देते थे। जो पुलिस अफसर इसमें आनाकानी करता था, सपा सरकार उसे सस्पेंड कर देती थी। इन्होंने पूरे यूपी को, पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन हो या जमीन, कब छिन जाए कोई नहीं जानता था और सपा सरकार में माफिया को भी वोटबैंक के हिसाब से देखा जाता था। प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा पर अपना वोट कोई बर्बाद करना नहीं चाहता। हमारे उत्तर प्रदेश के लोग राजनीति को समझने में बड़े माहिर हैं। कोई समझदार कभी भी डूबती कंपनी का शेयर खरीदेगा क्या? जो डूब रहे हैं उसको कोई वोट देगा क्या? पता है कि इनका डूबना तय है तो कौन वोट डालने की गलती करेगा? सामान्य मानवी वोट उसी को डालेगा जिसकी सरकार बनना तय है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। तब सपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था, जैसे दलितों, पिछड़ों को आरक्षण मिला है, वैसे ​ही मुसलमानों को भी आरक्षण दिया जाएगा। सपा ने कहा था, वो इसके लिए संविधान तक बदल देगी… सपा ने घोषणा की थी कि पुलिस और पीएसी में भी 15 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दिया जाएगा। ये लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किस तरह SC, ST, OBC का हक छीनने पर तुले हुए थे।

नरेंद्र मोदी ने कहा इंडी गठबंधन कह रहा है कि 5 साल में 5 प्रधानमंत्री बनेंगे। 5 साल में 5 प्रधानमंत्री कोई रखता है क्या? जहां प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में रहेगा तो क्या वे देश को मजबूत बना सकता है क्या?… देश ने तय किया कि मजबूत देश के लिए प्रधानमंत्री भी मजबूत होना चाहिए तभी NDA को इतना भारी जनादेश मिल रहा है। मोदी ने कहा 6 चरणों के मतदान में देश ने तीसरी बार भाजपा-एनडीए की मजबूत सरकार को पक्का कर दिया है। भारत ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का मन क्यों बनाया? इसका सीधा-सीधा कारण है- नेक नीयत, नेक नीतियां और राष्ट्रनिष्ठा।

ये भी देखें : Akhilesh Yadav on Election 2024 : पीएम मोदी के ‘खटाखट खटाखट’ का अखिलेश का ‘फटाफट फटाफट’ जवाब | UP

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर