राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Pratapgarh : मां ने तीन बच्चों के साथ फांसी लगाकर दी जान, चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप

by | Dec 21, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, प्रयागराज, मुख्य खबरें

Pratapgarh : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां और उसके तीन बच्चों के शव कमरे में फंदे से लटके हुए मिले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि घरेलू कलह से परेशान महिला ने पहले अपने तीनों बच्चों को फांसी से लटका कर मार डाला और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद से महिला के पति का कोई पता नहीं चल रहा है, और गांव में मातम पसरा हुआ है। यह घटना प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात क्षेत्र के भदोही गांव में हुई। महिला का नाम राजेश्वरी उर्फ कोमल था और उसका पति संदीप कुमार गौतम एक मजदूर था।

गांववासियों के अनुसार, संदीप को नशे की आदत थी, और शुक्रवार शाम को उसने अपनी पत्नी से झगड़ा किया था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य रात को खाना खाकर सो गए। शनिवार सुबह जब कोमल का कमरा नहीं खुला और घर से कोई बाहर नहीं आया, तो आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने दरवाजा खटखटाया।

ये भी पढ़ें : Sambhal News : संभल में ASI ने किया कृष्ण कूप का सर्वे, कल्कि विष्णु मंदिर में खुदाई जारी

ये भी देखें : संसद में धक्का-मुक्की पर बोलीं SP MP Dimple Yadav, BJP को दहराया जिम्मेदार

जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो गांववाले इकट्ठा हो गए और दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ते ही लोगों के होश उड़ गए। कमरे में कोमल और उसका बेटा रौनक साड़ी के फंदे से लटकते हुए मिले, जबकि उसकी दो बेटियां उजाला और लक्ष्मी दूसरे फंदे से लटकी हुई थीं। महिला के पति का घर में कहीं पता नहीं चल रहा था। गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि यह घटना गृह कलह के कारण आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, और मामले की जांच जारी है। राजेश्वरी के तीनों बच्चों का जन्म एक साथ हुआ था और उनकी उम्र केवल डेढ़ साल थी। इस त्रासदी ने गांववालों को हक्का-बक्का कर दिया है, और वे इस तरह के हादसे से हैरान हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर