राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Pratapgarh News : दरोगा की पत्नी के गले की चेन छीन कर भागे बदमाश

by | Sep 2, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, प्रयागराज, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ जिले में बदमाशों ने दरोगा की पत्नी के साथ दिनदहाड़े छिनैती की घटना को अंजाम दिया। दरोगा श्याम सुंदर सिंह की पत्नी इंद्रा सिंह अपनी सहेली के साथ अंतू इलाके के बभनी गांव स्थित एक कपड़े की दुकान पर शॉपिंग के लिए गई थीं। शॉपिंग करके लौटते समय अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने शुकुलपुर मोड़ के पास उनकी चेन छीन ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

ये भी देखें : Cm Yogi News : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेपकांड ममाले को लेकर सपा पर भड़के मुख्यमंत्री | Latest News |

ये भी पढ़ें : Bulldozer Action : बुलडोजर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, शासन और प्रशासन की कार्रवाई पर कोर्ट ने उठाए सवाल

हाल ही में नोएडा सेक्टर 42 में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग की घटना भी सामने आई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी गौतम के दाहिने पैर में गोली लगी। यह मामला नोएडा सेक्टर 24 का है, जहां पुलिस ने मोबाइल और चेन की छिनैती में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कालू, अनिकेत गुप्ता, और गौतम शामिल हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनसे एक चाकू, एक तमंचा, 315 बोर के जिंदा कारतूस, और 10 हजार रुपये नकद बरामद किए।

पूछताछ के दौरान, अभियुक्त गौतम ने स्वीकार किया कि उसने हाल ही में सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 में एक व्यक्ति से सोने की चेन छीन ली थी। उसने बताया कि छिनैती का सामान नोएडा के सेक्टर 42 के जंगल में छिपाया हुआ है। पुलिस की संयुक्त टीम ने जब जंगल में पहुंचकर बैग की तलाश की, तो गौतम ने बैग से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर