राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Rajya Sabha : रामलला के दर्शन करने पहुंचे सपा के बागी विधायक अभय सिंह, बोले “आराध्य के दर्शन करने से रोका…”

by | Feb 29, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Rajya Sabha : राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायक अभय सिंह अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या पहुंचने पर उन्होंने कहा कि हम 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे लेकिन हमें निमंत्रण नहीं मिला। इसलिए हमने विधानसभा अध्यक्ष से अपील की कि वे हमें रामलला के दर्शन कराने की व्यवस्था करें। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को सदन में आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि जो भी आना चाहता है वह आ सकता है। हमारे अलावा सभी दलों के विधायक राम मंदिर दर्शन के लिए अयोध्या गए थे।

हमें जाने की अनुमति नहीं दी गई। हमें आने से रोका गया। गौरतलब है कि राज्यसभा (Rajya Sabha) चुनाव की पूर्व संध्या पर सपा विधायक अभय सिंह अखिलेश यादव की डिनर पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। विधायकों को लामबंद करने के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया गया था। अगले दिन राज्यसभा चुनाव के दौरान अभय सिंह ने अपना मन बदल लिया। उन्होंने सत्तारूढ़ बीजेपी के उम्मीदवार को वोट दिया। सपा के कई अन्य विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग की लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अभय सिंह की रही। वोटिंग से पहले उन्होंने अपना फेसबुक प्रोफाइल भी बदल लिया था।

ये भी देखें : CM YOGI ने आंगनबाड़ी के भवनों का किया लोकार्पण

उन्होंने भगवान श्री राम की फोटो पोस्ट करते हुए जय रघुनंदन, जय सियाराम, जय श्री राम लिखा। सपा विधायकों के पाला बदलने से तीसरे प्रत्याशी आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा। सात विधायकों ने बीजेपी के पक्ष में वोट किया जिस वजह से आठवें उम्मीदवार संजय सेठ बीजेपी के टिकट पर राज्यसभा चुनाव जीत गए। बागी विधायकों में मनोज पांडे, राकेश पांडे, अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, विनोद चतुर्वेदी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य शामिल थे। सपा नेता गायत्री प्रजापति की पत्नी के वोट देने से परहेज़ किया जिससे सपा का गणित बिगड़ गया।

यूपी विधानसभा से आई एक तस्वीर से सपा के बागी विधायकों की बगावत उजागर हो गई। तस्वीर में विधायक राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडे, अभय सिंह, मनोज पांडे, पूजा पाल, विनोद चतुवेर्दी, महराजी प्रजापति और आशुतोष मौर्य खड़े नजर आ रहे थे। दावा किया गया कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सपा विधायकों को क्रॉस वोटिंग में शामिल करने के लिए ले गए। गौरतलब हो कि राजनीतिक पंडितों ने सपा के सभी बागी विधायकों के बागी होने का अलग-अलग कारण बताया। किसी को डर तो किसी को प्रलोभन देने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें : UP Politics : ओपी राजभर बोले “नहीं मिला राजपाठ तो नहीं मनाऊंगा होली…”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर