राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ram Lala Darshan : अयोध्या में जल्द मिलेगी दर्शन करने के लिए हेलीकाप्टर की सुविधा, सीएम योगी ने किया एलान

by | Jan 16, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ram Lala Darshan : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही हैं। 22 जनवरी को मंदिर में रामलला की स्थापना के साथ प्रतिष्ठा समारोह होगा। रामलला के प्रतिष्ठा समारोह (Ram Lala Darshan) को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। राम मंदिर के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में सबसे पहले वेदों में अयोध्या की प्रशंसा की गई है। उनके मुताबिक अयोध्या को आस्था के नजरिए से देखने की जरूरत है और अब इसे नई रोशनी में देखा जाएगा।

सीएम योगी ने अयोध्या के धार्मिक महत्व पर जोर दिया

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अयोध्या की सड़कों पर अब गोलियां नहीं चलेंगी बल्कि दीपों से सजावट होगी। अयोध्या में कर्फ्यू नहीं लगेगा बल्कि राम नाम के जयकारे से गूंज उठेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या को नए स्वरूप में प्रस्तुत करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने माना कि अयोध्या का सफल परिवर्तन पीएम मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा के कारण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में राम के बिना कुछ भी संभव नहीं है। बच्चे के जन्म, विवाह समारोहों में रामायण का पाठ शामिल होता है। दिन की शुरुआत राम के नाम से होती है और सोते समय भी राम का नाम लिया जाता है। मोक्ष प्राप्ति के बाद भी राम नाम का जाप जारी रहता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी पवित्र स्थान के लिए भले ही लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी हो लेकिन अयोध्या जैसी जगह के लिए ऐसा कभी नहीं हुआ।

ये भी देखें : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं आ रहे शंकराचार्य, अब पता लगा असली राज़, सुनकर हो जाएंगे दंग !

जो लोग राम के नाम से कतराते हैं उनका हश्र जानवरों जैसा होता है

उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ कुल में जन्म लेने के बावजूद जो लोग राम के नाम से कतराते हैं उनका भाग्य जानवरों जैसा होता है। राम नाम से ही लोगों की जीविका चलती है। आज भी लोग रामकथा से जुड़े हुए हैं। पूरे गाँव और शहर राम लीलाओं में शामिल होते हैं। राम जीविका, जीवन और मुक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने ऐलान किया कि अब अयोध्या दुनिया के लिए नई बन गई है। 22 जनवरी के बाद अयोध्या में हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू हो जाएंगी। हेलीपैड से हनुमान गढ़ी और राम मंदिर के दर्शन करने में सिर्फ 5 मिनट लगेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अब अयोध्या में गोली नहीं बल्कि लड्डू बरसेंगे।

ये भी पढ़ें : Ram Mandir : 22 जनवरी को अयोध्या में पीएम मोदी ने बना दिया सियासी कार्यक्रम, हम नहीं होंगे शामिल : राहुल गांधी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर