राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ram Lalla : राम लला के दर्शन के लिए शुरू हुई नई फास्ट-ट्रैक लेन, दर्शन के लिए उमड़ रही भारी भीड़

by | Jan 29, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Ram Lalla : अयोध्या में रामलला (Ram Lalla) के दरबार में लगातार सातवें दिन भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। राम मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी हुई है। इस बीच भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने सोमवार से नई व्यवस्था लागू कर दी है। प्रशासन की ओर से राम जन्मभूमि जाने वाले रास्ते पर फास्ट ट्रैक लेन बनाई गई है। बैग, जूते, चप्पल और मोबाइल फोन छोड़कर खाली हाथ आने वाले भक्तों को इसी लेन से राम मंदिर परिसर में भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें : Muzaffarnagar News : प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के कारण पति ने ली पत्नी की जान, जानिए क्या है पूरा मामला

वे सीधे राम मंदिर के सिंह द्वार तक पहुंच सकते हैं। इस लेन पर फास्ट ट्रैक लेन का संकेत देने वाला बोर्ड भी लगाया गया है। फिलहाल जो श्रद्धालु बैग आदि लेकर आ रहे हैं, उन्हें पहले अपना सामान तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र पर चेक कराकर जमा कराना होगा। फिर उन्हें बगल के रास्ते तीर्थ यात्री सुविधा केंद्र से होते हुए राम जन्मभूमि परिसर में भेजा जा रहा है। वहीं सातवें दिन श्रद्धालु शांतिपूर्वक रामलला के दरबार में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं। सुबह 11 बजे तक 30 हजार से अधिक श्रद्धालु बालक राम के दर्शन कर चुके हैं।

ये भी देखें : Uttarakhand Viral Video : IAS अधिकारी ने 26 जनवरी के कार्यक्रम में किया कारनामा, वीडियो वायरल !

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर