राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Ram Mandir : राम लला के मंदिर में लगा पहला दरवाज़ा, देखिए सोने के दरवाज़े की पहली तस्वीर

by | Jan 9, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Ram Mandir : अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) में सोने के दरवाजे लगाने का काम जोरों पर है। इसी बीच सुनहरे दरवाजे की पहली तस्वीर सामने आ गई है। यह द्वार रामलला के गर्भगृह का मुख्य प्रवेश द्वार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले तीन दिनों में ऐसे 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे। राम मंदिर में स्थापित पहले दरवाजे पर एक हजार किलोग्राम सोना चढ़ाया गया है।

सुबह लगा सबसे पहला दरवाज़ा

श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कलात्मक दरवाजे लगाए जा रहे हैं। दरवाजों पर विष्णु के कमल, भव्यता के प्रतीक, हाथियों और स्वागत भाव में देवी-देवताओं का चित्रण है। श्री राम मंदिर के दरवाजे प्राचीन सागवान के पेड़ों से बने हैं। सोमवार सुबह 3:22 बजे पहला दरवाजा लगाया गया। इस सप्ताह सभी दरवाजे स्थापित होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : इंडिया गठबंधन में बढ़ा तनाव, सपा सहयोगी ने दी सलाह, क्या अखिलेश यादव और गठबंधन का साथ होगा खत्म ?

कुल 44 दरवाज़े होंगे

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय के प्रभारी अधिकारी प्रकाश गुप्ता ने हाल ही में बताया कि राम लला के मंदिर में 44 दरवाजे होंगे, जिसमें 14 दरवाजे चांदी की परत से सुसज्जित होंगे। इसके अतिरिक्त 30 दरवाजों पर चांदी की परत चढ़ाई जाएगी जिसमें भगवान रामलला के सिंहासन पर चांदी की परत भी शामिल है।

चांदी का होगा राम लला का सिंहासन

ऐसे में जहां भगवान रामलला विराजमान होंगे, वहां सिंहासन चांदी का बना हुआ है। जब भक्त दूर से भगवान रामलला के दर्शन करेंगे तो उन्हें एक भव्य दृश्य दिखाई देगा क्योंकि भगवान रामलला का सिंहासन भी चांदी से तैयार किया गया है। मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है गर्भगृह पूरी तरह से तैयार हो चुका है और पहली मंजिल का 80% काम पूरा हो चुका है।

ये भी देखें : RJD विधायक Ajay Yadav का विवादित बयान, कहा- ‘Ayodhya में अपने ही लोगों से ब्लास्ट करवा देगी BJP’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर