राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Sambhal : मुरादाबाद पुलिस कमिश्नर आञ्जनेय कुमार ने कहा संभल हिंसा की होगी न्यायिक जांच

by | Nov 25, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें

Sambhal : संभल में हालात अब नियंत्रण में हैं। मुरादाबाद के कमिश्नर आञ्जनेय कुमार ने बताया कि इलाके में दुकानें खुली हैं और स्थिति सामान्य है। हालिया हिंसा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिसमें रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) तक की कार्रवाई संभव है। हिंसा भड़काने में सपा सांसद जिआउर्रहमान बर्क और एक विधायक के बेटे पर उकसावे के आरोप लगाए गए हैं।

हिंसा में चार लोगों की मौत, जांच जारी

कमिश्नर ने बताया कि हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सभी की मौत देसी बंदूक से चली 315 बोर की गोली लगने से हुई। मामले में पुलिस और न्यायिक जांच चल रही है। उन्होंने इस घटना को अंजाम देने में कम उम्र के लड़कों के शामिल होने की बात कही, जिन्हें पढ़ाई की उम्र में इस तरह के कृत्यों के लिए उकसाया गया।

सपा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज

घटना के संबंध में सपा सांसद जिआउर्रहमान बर्क के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि उन्होंने माहौल बिगाड़ने के लिए उकसावे की भूमिका निभाई। कमिश्नर ने बताया कि घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Sambhal Mosque Row : प्रियंका गांधी ने संभल मामले को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा – सरकार ने खुद खराब किया माहौल…’

ये भी देखें : Maharashtra Assembly Elections में इन बड़े चेहरों की हार ने सभी को चौंकाया

न्यायिक प्रक्रिया और अफवाहों पर कार्रवाई

कमिश्नर ने बताया कि यह मामला उस समय भड़का जब कोर्ट के आदेश पर दूसरी बार सर्वे किया जा रहा था। कोर्ट में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया था लेकिन इसके बावजूद माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। प्रशासन मस्जिद पर पथराव और क्षति पहुंचाने वालों की पहचान कर रहा है।

सख्त प्रशासनिक रुख

कमिश्नर ने कहा कि हिंसा के जिम्मेदारों पर कोई रियायत नहीं दी जाएगी। अफवाह फैलाने वालों और उकसाने वाले व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई होगी। संभल में स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर