राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Bypolls : उपचुनावों में जीत के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने सीएम योगी की जमकर की तारीफ

by | Nov 23, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, राजनीति

UP Bypolls : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के नतीजों में भाजपा और उसके गठबंधन ने 9 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज कर सपा को झटका दिया। भाजपा ने सपा से दो सीटें छीन लीं, जबकि समाजवादी पार्टी मात्र दो सीटों तक सीमित रह गई। भाजपा की जीत के बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत और अभिनंदन किया।

केशव मौर्य: ‘क्रांतिकारी मुख्यमंत्री हैं योगी’

भाजपा की जीत से उत्साहित डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए उन्हें “क्रांतिकारी मुख्यमंत्री” कहा। मौर्य ने कहा कि “हमने कटहरी में कमल खिलाया और करहल में भी खिलाएंगे। आज जनता ने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, वह असाधारण है। सपा की ‘परिवार विकास एजेंसी’ का अंत हो चुका है।” उन्होंने 2027 में भाजपा की और बड़ी जीत की उम्मीद जताई।

ये भी पढ़ें : UP News : शादी में ठंडी रोटी परोसे जाने पर विवाद, दूल्हे की बहन साथ हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद मच गई अफरा-तफरी

यो भी देखें : IIT से पासआउट हैं ये मशहूर संन्यासी, लाखों की नौकरी छोड़ अचानक बने साधु, वजह जान हो जाएंगे हैरान

बृजेश पाठक: भाजपा ने जनता का विश्वास जीता

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा ने जनता के विश्वास को जीतने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि “सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सफलता पाई है। यह जीत उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सुशासन की है।”

सीएम योगी: ‘सपना हकीकत बन चुका है’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपचुनाव (UP Bypolls) के नतीजों को ऐतिहासिक बताते हुए इसे प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि “प्रदेश की जनता ने झूठ और लूट की राजनीति का अंत कर दिया है। पीएम मोदी को यूपी से सात और कमल (सीटें) समर्पित हैं। यह जीत जनता के आशीर्वाद और सुशासन का परिणाम है।”

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर