राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Cabinet Expansion : राज्यपाल से मिले सीएम योगी, कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने पकड़ी तूल

by | Mar 1, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश कैबिनेट के विस्तार (UP Cabinet Expansion) का इंतजार आज खत्म हो सकता है। चर्चा है कि योगी कैबिनेट के विस्तार पर आज फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर राज्यपाल आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि योगी और राज्यपाल के बीच मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हो सकती है। माना जा रहा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश कैबिनेट का विस्तार कर अनुकूल तालमेल बिठाना चाहती है। इसके साथ ही उनका लक्ष्य सहयोगियों से किए गए वादों को पूरा करना और किसी भी तरह की शिकायत को दूर करना भी है।

उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में नामों को लेकर चल रही अड़चनें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से पहले ही दूर हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार में नए चेहरों को शामिल करने पर चर्चा चल रही है। पहले कैबिनेट का हिस्सा रहे प्रमुख लोगों की वापसी के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान और आरएलडी कोटे से एक-एक विधायक की एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि बीजेपी के एक-दो विधायक भी मंत्री पद पर वापसी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : UP Politics : ओपी राजभर बोले “नहीं मिला राजपाठ तो नहीं मनाऊंगा होली…”

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है लेकिन अभी तक योगी कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। ओम प्रकाश राजभर और पूर्व सपा नेता दारा सिंह चौहान के बीजेपी में शामिल होने की संभावना के साथ ही उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन दोनों का कैबिनेट में शामिल होना सुर्खियां बटोर रहा है। बार-बार चर्चा के बावजूद अभी तक कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका है। गौरतलब हो कि ओपी राजभर भी कई बार सार्वजनिक मंचों से मंत्री बनाए जाने की बात कह चुके हैं।

ये भी देखें : CM YOGI ने आंगनबाड़ी के भवनों का किया लोकार्पण

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर