राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Legislative Council : बीजेपी ने जारी की सात एमएलसी प्रत्याशियों की सूची, देखिए किसे बनाया है उम्मीदवार

by | Mar 9, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

UP Legislative Council : उत्तर प्रदेश में आगामी विधान परिषद चुनाव (UP Legislative Council) के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने प्रदीप उपाध्याय, विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह और अशोक कटारिया को दोबारा मौका दिया है। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल और राम तीर्थ सिंह को टिकट दिया गया है।

ये भी देखें : Maha Shivratri 2024 :हर-हर महादेव से गूंजे फर्रुखाबाद के शिवालय,सुबह से भक्तों का लगा तांता |UP NEWS

विधान परिषद के लिए होने वाले इस चुनाव में विधानसभा के सदस्य मतदान करेंगे। 5 मई को 13 सीटें खाली होंगी जिनके लिए चुनाव होंगे। भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इनमें से नौ सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। एक सीट सहयोगी अपना दल (एस) को दी जाएगी। अपना दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल उम्मीदवार होंगे।

इस बीच समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार लगभग तय कर लिए हैं। पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री बलराम यादव और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डु जमाली को विधान परिषद भेजेगी। पार्टी के भीतर पहले से ही उच्च-स्तरीय सहमति है सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।

बीजेपी के यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मला पासवान, मोहसिन राजा, अपना दल (एस) के आशीष पटेल, बीएसपी के भीमराव अंबेडकर और नरेश उत्तम पटेल का कार्यकाल पांच मई को समाप्त हो जायेगा।

ये भी पढ़ें : UP Legislative Council : यूपी एमएलसी चुनाव में सपा इन बातों का रखेगी ध्यान, जानिए क्या हैं समीकरण

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर