राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : सीएम योगी ने विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के घर पहुंच जाना उनका हाल, हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी

by | Jul 16, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, कानपुर, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आवास पर पहुंचे। सीएम ने उनका हालचाल जाना। विधानसभा अध्यक्ष महाना की जून में तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के एक अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आवास 16, कालिदास मार्ग, लखनऊ पहुंचे। वहां महाना के परिजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका हालचाल जाना और विधानसभा अध्यक्ष के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी देखें : UP News : अयोध्या सांसद अवधेश पासी का भाजपा पर निशाना | Latest News | Breaking News |

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह और सरोजनी नगर से विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। स्पीकर सतीश महाना की पिछले महीने ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी और तब से उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी शहीद, सेना प्रमुख ने राजनाथ सिंह को दी जानकारी

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर