राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : फतेहपुर में सामने आई डबल मर्डर की घटना, युवती का शव अरहर के खेत और युवक का शव झाड़ियों में मिला

by | Dec 16, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ट्रेंडिंग

UP News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 12 घंटे के भीतर दो हत्याओं की घटनाओं ने सनसनी फैला दी। पहली घटना में 22 वर्षीय युवक का शव यमुना नदी किनारे झाड़ियों में मिला, जबकि दूसरी घटना में 17 वर्षीय युवती की लाश अरहर के खेत में बरामद हुई। दोनों (UP News) की हत्या गोली मारकर की गई थी।

इन घटनाओं के बीच यह तथ्य सामने आया कि मृतक युवक और युवती एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। पुलिस शुरुआती जांच में इसे ऑनर किलिंग का मामला मान रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह मामला फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार की शाम को युवक का शव मिला था। इसके अगले दिन शनिवार की सुबह युवती का शव खेत में पाया गया।

ये भी पढ़ें : Zakir Hussain : संगीत की दुनिया के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन, अमेरिका में चल रहा था इलाज

ये भी देखें : AAP ने मौजूदा 20 विधायकों काटे के टिकट, नए चेहरों पर जताया भरोसा, जारी की आखिरी लिस्ट

इन घटनाओं से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि युवती की मृत्यु पेट में गोली लगने से हुई है और प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक और युवती खेत में मिल रहे थे, जब उन पर हमला हुआ। बताया जा रहा है कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि युवक वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। हमलावरों ने उसका पीछा कर कुछ दूरी पर उसे गोली मार दी। युवक का शव यमुना नदी के किनारे झाड़ियों में मिला। इन दोनों घटनाओं के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर