राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : 10 लाख रुपए तक का ब्याज मुफ्त लोन, सरकार भरेगी ब्याज, जानिए क्या है सीएम योगी का प्लान

by | Sep 6, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि राज्य के युवाओं को उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन प्रदान किया जाएगा। इस लोन का लाभ उठाने वाले युवाओं को केवल मूल पूंजी चुकानी होगी जबकि ब्याज की राशि की भरपाई सरकार करेगी।

शुक्रवार को पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा में 635 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए, सीएम योगी ने बताया कि विकास के साथ उद्यमिता भी बढ़ेगी और स्थानीय युवा उद्यमी बन सकेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकास और सुरक्षा का मॉडल ही उत्तर प्रदेश को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाएगा।

ये भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

ये भी पढ़ें : Noida News : आखिर कैसे लापता हुए स्कूल से 2 मासूम, पुलिस को नहीं मिला अब तक कोई भी सुराग

उन्होंने युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए दो चरणों में ब्याजमुक्त लोन देने की व्यवस्था की जानकारी दी। पहले चरण में 5 लाख रुपये और दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध होगा। सीएम योगी ने बताया कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, और भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। आने वाले तीन वर्षों में यह तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

सीएम योगी ने उल्लेख किया कि 2017 में जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी, तब उत्तर प्रदेश देश की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। अब सात सालों में यूपी दूसरे स्थान पर पहुँच चुका है और आने वाले चार वर्षों में यह देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पहले गोरखपुर में लोकार्पण और शिलान्यास के समारोह की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, क्योंकि इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी के चलते बच्चों की मौत हो जाती थी।

आज सरकार ने अपराध और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों को भी दूर कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गोरखपुर में बाहरी व्यक्तियों का आना मुश्किल था, लेकिन आज राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी गोरखपुर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उपराष्ट्रपति गोरखपुर में सैनिक स्कूल का उद्घाटन करने के लिए आएंगे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर