राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : सीतापुर जेल में बंद सपा के नेता आजम खान और उनके बेटे के लिए आई राहत की खबर

by | Feb 13, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पिछले एक साल से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। हाल ही में उनकी पत्नी तंजीम फातिमा उनसे मिलने जेल पहुंचीं। तंजीम फातिमा ने जेल में आजम खान की स्थिति को लेकर चिंता जताई और कहा कि जेल तो आखिर जेल ही होती है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें काल कोठरी में रखना गलत है।

समाजवादी पार्टी की ओर से मिलने वाली मदद को लेकर उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और चुप्पी साध ली। आजम खान की रिहाई को लेकर पूछे गए सवाल पर तंजीम फातिमा ने कहा कि उन्हें खुदा पर पूरा भरोसा है, चाहे दुश्मन कितने भी क्यों न हों। इसके अलावा, उन्होंने आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और आजम खान के पारिवारिक संबंधों का भी जिक्र किया।

जेल में मुलाकात के लिए तंजीम फातिमा अपने बेटे अजीब आजम और प्रिंसिपल फातिमा जवी के साथ पहुंची थीं। उन्होंने डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। उनका परिवार दोपहर 12:10 बजे जेल के अंदर गया और 1:40 बजे बाहर आया। इससे पहले, 22 अक्टूबर 2023 को आजम खान को सीतापुर जेल में दूसरी बार 17 महीने के लिए बंद किया गया था।

ये भी पढ़ें : Magha Purnima : माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान के साथ करें पूजा, जानें शुभ समय और महत्व

ये भी देखें : Arvind Kejriwal पर फिर बरसी Swati Maliwal, कहा- “कुछ लोगों ने पंजाब को ATM समझ रखा है”

इससे पहले भी वह 17 महीनों तक सीतापुर जिला कारागार में बंद रह चुके थे। यानी कुल मिलाकर वह लंबे समय से जेल में हैं। उनकी कानूनी लड़ाई जारी है और उनके समर्थकों को उनकी जल्द रिहाई की उम्मीद है। हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने रामपुर नगर पालिका स्वीपिंग मशीन चोरी मामले में आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अजहर खान को जमानत दे दी है।

2022 में यह मशीन जौहर अली यूनिवर्सिटी से बरामद हुई थी। इस मामले में बीजेपी नेता बाकर अली खान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पहले ही अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी थी, और अब अब्दुल्ला आजम की रिहाई की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। वह फिलहाल हरदोई जेल में बंद हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर