राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : यूपी कॉलेज के स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी, युवाओं के बिना नहीं हो सकता देश का विकास

by | Nov 26, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, वाराणसी

UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज (यूपी कॉलेज) के 115वें स्थापना दिवस समारोह में युवाओं की शक्ति और उनके योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी देश युवा शक्ति की उपेक्षा कर तरक्की नहीं कर सकता।

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को सही अवसर देना और उनकी भावनाओं का सम्मान करना बेहद जरूरी है। संस्थानों को युवाओं को केंद्र में रखकर अपनी कार्यप्रणाली तैयार करनी चाहिए। यदि किसी देश का युवा वर्ग कुंठित या दिग्भ्रमित होता है तो वह देश कभी प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति युवा वर्ग ही है।

यूपी कॉलेज को बताया प्रेरणा का स्रोत

सीएम ने यूपी कॉलेज (UP News) की प्रशंसा करते हुए इसे केवल पूर्वांचल ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने राजर्षि उदय प्रताप सिंह जूदेव को याद करते हुए कहा कि 1909 में बाबा विश्वनाथ की पावन स्थली पर इस कॉलेज की नींव रखी गई थी। योगी ने कहा कि यह संस्थान भारतीय राष्ट्रीयता के विचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था और शिक्षा, खेल, कृषि जैसे क्षेत्रों में इसका योगदान अद्वितीय है।

ये भी पढें : 26 Nov Ka Panchang : आज के पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय

ये भी देखें : BSP supremo Mayawati का बड़ा ऐलान, EVM में धांधली के कारण बसपा नहीं लड़ेगी कोई उपचुनाव

राजर्षि उदय प्रताप सिंह की 175वीं जयंती

मुख्यमंत्री ने इस वर्ष को राजर्षि उदय प्रताप सिंह की 175वीं जयंती का वर्ष बताते हुए कहा कि उनका योगदान केवल यूपी कॉलेज तक सीमित नहीं है। उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की स्थापना को भी एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया।

काशी के धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण

अपने वाराणसी दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने गंगा द्वार से क्रूज के माध्यम से डोमरी का दौरा किया। यहां उन्होंने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा भी सुनी।

युवाओं को दिया संदेश

सीएम ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि, “यदि किसी देश को आगे बढ़ाना है तो उसे युवाओं की क्षमता और ऊर्जा का सही उपयोग करना होगा।” उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा और नैतिकता को प्राथमिकता दें, क्योंकि देश की प्रगति का आधार युवा वर्ग ही है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर