राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर चांदी तस्करी का भंडाफोड़, 1 करोड़ से अधिक की चांदी बरामद

by | Dec 2, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, मुख्य खबरें, वाराणसी

UP News : पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (चंदौली) पर जीआरपी (Government Railway Police) ने चांदी तस्करी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने वाराणसी से पश्चिम बंगाल (UP News) ले जाई जा रही एक क्विंटल से अधिक चांदी की सिल्लियां और ₹3.75 लाख नकद बरामद किए हैं। जीआरपी के अनुसार, बरामद चांदी की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

शक के आधार पर चेकिंग में खुलासा

  • स्टेशन पर रूटीन चेकिंग के दौरान जीआरपी और आरपीएफ (Railway Protection Force) की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 1-2 पर तीन युवकों को संदिग्ध हालत में देखा।
  • उनके पास मौजूद ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई, जिसमें से एक क्विंटल, 3 किलो, 119 ग्राम चांदी और नकद रकम बरामद हुई।
  • पूछताछ में तीनों युवक चांदी और नकद से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

ये भी पढ़ें : Farmers’ Protest : किसानों का दिल्ली कूच आज, दिल्ली NCR में इन रास्तों पर जानें से बचें

ये भी देखें : 3 बच्चे पैदा करने वाले बयान पर, Asaduddin Owaisi ने Mohan Bhagwat से पूछे सवाल

पुलिस की कार्रवाई और जांच

  • जीआरपी ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया और मामले में इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग को सूचित कर दिया।
  • जीआरपी डिप्टी एसपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने स्वीकार किया कि वे इससे पहले भी चांदी की तस्करी कर चुके हैं।
  • बरामद चांदी और नकदी को लेकर जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग की टीमें विस्तृत जांच कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही थी खेप

गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि बरामद चांदी वाराणसी से पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही थी। पुलिस को शक है कि यह रैकेट तस्करी के बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।

बरामदगी का विवरण

  • चांदी: 1 क्विंटल, 3 किलो, 119 ग्राम
  • नकदी: ₹3,75,000
  • बरामद चांदी की अनुमानित कीमत: ₹1 करोड़+

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर