UP News : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार रात को 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) को भी नए पद सौंपे गए हैं। सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
जौनपुर- मुजफ्फरनगर समेत इन जिलों के बदले डीएम
तबादलों की सूची के अनुसार, बरेली की नगर आयुक्त निधि गुप्ता को अमरोहा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि फिरोजाबाद के नगर आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का डीएम बनाया गया है। जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को अब जौनपुर का डीएम बनाया गया है और जौनपुर के पूर्व डीएम रविंद्र मंदर को प्रयागराज का डीएम नियुक्त किया गया है।
मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा भंगारी को आगरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के डीएम नवनीत चहल को आजमगढ़ का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, और प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद चौहान को शामली का जिलाधिकारी बनाया गया है।
शामली के जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को फतेहपुर का डीएम नियुक्त किया गया है। आगरा के पूर्व डीएम भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, पीसीएस अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह को बदायूं का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
हमीरपुर के पूर्व जिलाधिकारी राहुल पांडेय को बनाया अब हाथरस का डीएम
फतेहपुर की पूर्व जिलाधिकारी इंदुमती को चीनी उद्योग और गन्ना विकास विभाग की विशेष सचिव बनाया गया है। फिरोजाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। हमीरपुर के पूर्व जिलाधिकारी राहुल पांडेय को अब हाथरस का डीएम बनाया गया है।
राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक अंजनी कुमार सिंह को मैनपुरी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। शाहजहांपुर के पूर्व जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह को भूतत्व और खनिकर्म विभाग के विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया है। अमरोहा के पूर्व जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी को पंचायती राज में विशेष सचिव बनाया गया है।
ये तबादले प्रशासनिक दक्षता और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिससे कि प्रदेश की जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें।


