राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP News : गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को योगी कैबिनेट से मिली मंजूरी, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे

by | Jan 22, 2025 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, प्रयागराज, मुख्य खबरें

UP News : मेरठ से प्रयागराज तक प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही इसे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने की सहमति भी बन गई है। यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार (UP News) की महाकुंभ में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि प्रयागराज-चित्रकूट डेवलेपमेंट रीजन के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।

गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार अब मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी और चंदौली के रास्ते गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे बलिया, गाजीपुर और मऊ जैसे जिलों के लोगों को लखनऊ होकर दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। इस निर्णय से क्षेत्रीय विकास और कनेक्टिविटी में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें : Ayodhya News : अयोध्या में राम मंदिर की आज पहली वर्षगांठ, विशेष पूजा और कार्यक्रमों का आयोजन

ये भी देखें : BJP के संकल्प पत्र को लेकर Arvind Kejriwal का पलटवार, कहा – ‘जो भी इसे पढ़ेगा, उसका खून…’

गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार को प्रयागराज-विंध्य-काशी एक्सप्रेसवे के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा, इसे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़कर चित्रकूट और प्रयागराज के बीच सीधी कनेक्टिविटी बनाई जाएगी। इस योजना से झांसी, मध्य प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर और बीना तक की यात्रा भी सुगम होगी।

कैबिनेट बैठक में सीएम योगी ने प्रयागराज में यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज के समानांतर एक नए पुल और सलोरी-हेतापट्टी झूंसी के बीच फोर लेन ब्रिज निर्माण को भी मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि एससीआर की तर्ज पर प्रयागराज-चित्रकूट डेवलपमेंट रीजन पर भी काम शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र में नई संभावनाओं का विकास होगा।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर