राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Police Exam : सुबह से ही लाइन में लगे अभ्यर्थी, कई जगहों पर बारिश ने भी किया परेशान

by | Aug 24, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, लखनऊ

UP Police Exam : आज सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण अभ्यर्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और उनकी रात भी मुश्किल से गुजरी। हालांकि, सुबह होते ही वे परीक्षा केंद्रों के बाहर लंबी कतारों में लग गए। प्रशासन पहले दिन की तरह ही पूरी सतर्कता के साथ मौजूद है, और सेंटर में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सख्त जांच की जा रही है।

पहले दिन की परीक्षा में लगभग 32 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। गोरखपुर, महराजगंज, रायबरेली, और आगरा से पांच अभ्यर्थियों को अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, 61 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, लेकिन उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी गई है। इनके दस्तावेजों की भविष्य में स्क्रूटनी की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Barabanki News : खस्ताहाल स्कूल बिल्डिंग के भेंट चढ़े बच्चे… दर्जनों घायल, जानिए पूरा मामला

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के चलते यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। शुक्रवार को दो पालियों में करीब 9.60 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन केवल 6,48,435 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों में पहुंचे। पहली पाली में 32 और दूसरी पाली में 29 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए।

जिनके आधार कार्ड से मिलान करने के बाद उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी गई है। उनकी दस्तावेजों की स्क्रूटनी बाद में की जाएगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के चलते पहले दिन कोई बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को बॉयोमीट्रिक वैरीफिकेशन के बाद प्रवेश दिया गया। नकल रोकने के लिए ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के खिलाफ जैमर लगाए गए थे।

ये भी देखें : UP News : यूपी पुलिस भर्ती के लिए उमड़ी भीड़ , 6 लाख से ज़्यादा लोगों ने किया आवेदन | Latest News |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर