राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Politics : अखिलेश यादव ने मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर फिर उठाए सवाल

by | Sep 11, 2024 | अन्य, अपना यूपी, आपका जिला, क्राइम, ख़बर, टॉपिक, ट्रेंडिंग, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP Politics : सुलतानपुर में इनामिया बदमाश मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर एनकाउंटर को लेकर तीखा हमला किया है। बुधवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए भाजपा की एनकाउंटर नीति पर सवाल उठाए और इसे लेकर गंभीर आरोप लगाए।

अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा शासन में एनकाउंटर का एक स्पष्ट पैटर्न बन गया है। उनके अनुसार यह प्रक्रिया इस प्रकार है: पहले किसी को उठाया जाता है फिर एक झूठी मुठभेड़ की कहानी बनाई जाती है और दुनिया को झूठी तस्वीरें पेश की जाती हैं। इसके बाद हत्या के बाद परिवारवालों को दबाने के लिए तरह-तरह के दबाव और प्रलोभन दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें : Bahraich News : यूपी के बहराइच में आदमखोर पांचवें भेड़िया पकड़ने में वन विभाग सफल, एक और भेड़िया की खोज जारी

भी देखें : Breaking News : संतों और VHP ने गृह मंत्री Amit Shah से की मुलाकात | Latest news |

विपक्षी दलों द्वारा इस झूठ का भंडाफोड़ किए जाने पर भाजपा अपने दोयम दर्जे के नेताओं को सामने कर शीर्ष नेतृत्व को बचाती है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि मीडिया (UP Politics) को दुष्प्रचार के लिए लगाया जाता है और झूठ को सही साबित करने के लिए भाजपाई नेताओं से तर्कहीन बयानबाज़ी कराई जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि सच्चे मीडिया को विपक्ष या विदेशी समर्थन पर जीनेवाला साबित करके उनकी बदनामी की जाती है और जनाक्रोश बढ़ने पर औपचारिक और दिखावटी जांच कराकर मामला रफ़ा-दफ़ा कर दिया जाता है। अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा अपने दल-बल के साथ जितना प्रयास करती है एनकाउंटर को सच साबित करने में, असल में वह एनकाउंटर उतना ही बड़ा झूठ होता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने सच्चाई का एनकाउंटर कर दिया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर