राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP Weather Update : उत्तर भारत में फिर से ठंड दे सकती है दस्तक, जानिए कैसा होगा आने वाले दिनों में सूबे में मौसम का हाल

by | Jan 29, 2025 | अपना यूपी, आपका जिला, ट्रेंडिंग, लखनऊ

UP Weather Update : उत्तर भारत, खासकर यूपी में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड वापस लौट आई है। दिन में जहां हल्की धूप निकल रही थी, वहीं अब बादल छाने के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में चार फरवरी तक और उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से चार फरवरी के बीच बारिश होगी। यूपी के पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदलेगा और लगातार पांच दिनों तक बारिश होने की संभावना है। बीते 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में शीतलहर रही, जबकि यूपी, बिहार, तटीय ओडिशा और मेघालय में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 29 जनवरी से चार फरवरी के बीच बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश में भी इसी अवधि में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि उत्तराखंड में 29 जनवरी और एक फरवरी को बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में 31 जनवरी से चार फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, पूर्वी राजस्थान और विदर्भ में दो से चार फरवरी तक, जबकि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तीन और चार फरवरी को बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Mahakumbh : मौनी अमावस्या स्नान के दौरान महाकुंभ में मची भगदड़, 10 लोगों की मौत होने की आशंका

ये भी देखें : Maha Kumbh को लेकर Mallikarjun Kharge के बयान पर भड़के Dhirendra Krishna Shastri

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 29 से 31 जनवरी के बीच बारिश का अनुमान है। सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है। दक्षिण भारतीय राज्यों की बात करें तो तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 29 जनवरी और एक फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। वहीं, मध्य और पूर्वी भारत में भी अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। यूपी में 31 जनवरी तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 30 जनवरी, तटीय ओडिशा में 31 जनवरी और बिहार, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में एक फरवरी तक कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर