खबर

Aligarh: थाने से घर लौट रहा था परिवार, तभी दबंगों ने कर दिया जोरदार हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायल

by | Oct 28, 2023 | अपना यूपी, अलीगढ़, आपका जिला, मुख्य खबरें

Aligarh: अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ इलाके के गाँव नर्रूउ में दबंगों की दबंगई सामने आई है। यहां एक ही परिवार के महिला समेत 9 लोगों को दबंगों ने लाठी-डंडे, फरसे से हमला मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब परिवार का लड़का खेतों पर जा रहा था। तभी उसपर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने हमला किया।

जानकारी के अनुसार जिस वक्त लड़के को बचाने परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। घटना में सभी 9 लोगों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सभी का उपचार जारी है। ऊदल सिंह और कमलेश ने बताया है कि गाँव के खमानी और उसके परिवार के दबंगों का झगड़ा किसी अन्य से हुआ था। लेकिन इनके बेटे ने उसका पक्ष लेकर कुछ बात कह दी थी।

ये भी पढ़ें..

Iran Army: ईरान ने 200 हेलीकॉप्टर के साथ शुरू किया युद्धाभ्यास, इजराइल को दी चेतावनी, जानिए पूरा मामला

उस दिन कैंची से हमला कर दिया था। लेकिन उस दिन की घटना में पुलिस ने बीच बचाव करा दिया था। अब उसी घटना को लेकर रंजिश मानते हुए फिर से सभी एकत्रित होकर हमलावर हो गए और पूरे परिवार के 9 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने सभी को उपचार हेतु भेज कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी सभी हमलावर मौके से फरार हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर