सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म की कमाई दुनियाभर में 500 करोड़ को पार कर गई है और अभी उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म की और अच्छी कमाई करेगी। फिल्म कल्कि 2898 में अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे और ये उनके लिए काफी खास फिल्म थी। इस फिल्म में उनका रोल ऐसा था जैसा उन्होंने अब तक वैसा रोल नहीं किया।
ये भी देखें : Hathras News : मुख्य आरोपी का राजनीतिक दल से कनेक्शन! | Uttar Pradesh | Hindi News |
ये बात अमिताभ बच्चन ने खुद कई बार कह चुके हैं। फिल्म कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर लॉन्च पर भी बिग बी ने बताया था कि ये फिल्म उनके करियर की बेस्ट फिल्म है। वहीं फिल्म रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन के काम की तारीफ भी की जा रही है। फिल्म को लेकर बिग बी ने एक बार फिर पोस्ट किया है।
बिग बी सोशल मीडिया पर साझा किया तस्वीरें
अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया X पर दो तस्वीरें शेयर की हैं जो फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से ही है। इसके साथ बिग बी ने X पर ट्वीट भी किया है, ‘कल्कि 2898 एडी’ मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि एक सीख, एक अनुभव की प्राप्ति है और एक ज्ञान का भंडार भी है.’ इसके साथ ही बिग बी ने हिंदू फ्लैग और हाथ को जोड़ी हुई इमोजी भी साथ में लगाई है।
इस पोस्ट के साथ बिग बी ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अमिताभ बच्चन ने ब्लैक हुडी और ब्लैक कार्गो पैंट पहन रखी है। अमिताभ बच्चन लगभग 82 साल के हैं लेकिन इस उम्र में भी उनका लुक काफी डैशिंग लग रही है। अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी अपने स्टाइल के लिए सुर्खियां बटोरते हैं।
फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड बेहतरीन की कमाई
फिल्म कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड बेहतरीन कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन बताया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा, ‘कल्कि 2898 एडी ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की कास्ट को टैग भी किया है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि में प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पटानी, दुलकीर सलमान जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है जो 600 करोड़ के आस-पास था।


