राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Indira Gandhi Birth Anniversary: इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

by | Nov 19, 2025 | ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

Indira Gandhi Birth Anniversary: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री और ‘भारत रत्न’ से सम्मानित इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती देशभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें याद किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा कि वे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर नमन करते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने भी दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पर जाकर इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उनकी स्मृति को नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

19 नवंबर 1917 को जन्मी इंदिरा गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं। बचपन से ही वे स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी रहीं। उन्होंने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की और 1930 में ‘असहयोग आंदोलन’ के दौरान बच्चों की एक टीम बनाकर ‘वानर सेना’ तैयार की, जो कांग्रेस की गतिविधियों में मदद करती थी।
1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा। आजादी के समय, 1947 में उन्होंने महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में दिल्ली के दंगा प्रभावित इलाकों में सक्रिय रूप से काम किया।

इंदिरा गांधी ने कांग्रेस संगठन में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। वे 1955 में कांग्रेस कार्य समिति और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं। 1958 में वे कांग्रेस के केंद्रीय संसदीय बोर्ड में शामिल हुईं।

उन्होंने कांग्रेस की कई महत्वपूर्ण इकाइयों का नेतृत्व किया। जैसे अखिल भारतीय युवा कांग्रेस, कांग्रेस के महिला विभाग और राष्ट्रीय एकता परिषद। वे 1959 में पहली बार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनीं और 1960 तक इस पद पर रहीं। बाद में जनवरी 1978 में वे फिर से कांग्रेस अध्यक्ष चुनी गईं।

इंदिरा गांधी का मंत्री जीवन 1964 में सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में शुरू हुआ। 24 जनवरी 1966 को वे पहली बार भारत की प्रधानमंत्री बनीं। इसका कार्यकाल मार्च 1977 तक चला। फिर 14 जनवरी 1980 को वे दोबारा प्रधानमंत्री बनीं और 31 अक्टूबर 1984 को उनकी हत्या तक इस पद पर रहीं।

प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने कई अहम विभागों की जिम्मेदारी खुद संभाली—

• 1967–1977: परमाणु ऊर्जा मंत्री
• 1967–1969: विदेश मंत्री
• 1970–1973: गृह मंत्री
• 1972–1977: अंतरिक्ष मंत्री
1980 में वे योजना आयोग की अध्यक्ष भी बनीं।

इंदिरा गांधी 1964 से 1967 तक राज्यसभा सदस्य रहीं। उसके बाद वे लगातार लोकसभा चुनाव जीतती रहीं। 1980 के चुनाव में उन्होंने रायबरेली (उत्तर प्रदेश) और मेडक (आंध्र प्रदेश) दोनों सीटों से जीत दर्ज की, लेकिन बाद में उन्होंने मेडक सीट को चुना। उन्होंने 1967–1977 और फिर 1980 में कांग्रेस संसदीय दल की नेता के रूप में पार्टी को नेतृत्व प्रदान किया।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर