Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election) अब अपने आखिर चरण पर है। 1 जून को सातवें चरण और अंतिम चरण की वोटिंग के बाद 4 जून को इस बात का पता चल जाएगा कि इस बार किसकी सरकार बनेगी। इस बीच लोगों को नतीजों से पहले परिणाम जानने की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। हर जगह इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर इस बार कौनसी पार्टी सरकार बनागी। ऐसे में सियासी जानकार नतीजों को लेकर तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में शुमार जनसत्ता दल के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि इस बार देश में किसकी सरकार बनेगी।
निजी मीडिया से बात करते हुए बताया कि शुरुआत में यानी पहले चरण की वोटिंग से पहले बीजेपी के नंबर ज्यादा थे। हालांकि तीन चरण की वोटिंग के बाद देखा गया कि बीजेपी के लिए गिरावट का रुझान है। सट्टा बाजार फिलहाल यूपी में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 64 से 66 सीटों पर जीतने की भविष्यवाणी कर रहा है।
ये भी पढ़ें : https://www.youtube.com/watch?v=V571rYq0w2Q&t=11s
बाहुबली नेता ने किया बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं और प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा दावा किया है। 29 मई बुधवार को झारखंड स्थित गोड्डा पहुंचे थे इस दौराण राजा भैया ने सांसद निशिकांत दुबे से मुलाकात की और उन्होनें अपने समर्थकों से वोट करने की अपील की। इस दौरान एक प्रेस वार्ता में विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है और न ही हमने किसी पार्टी को समर्थन दिया। हमारे कार्यकर्ता अपने मन से समर्थन और मतदान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनने जा रही है फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।


