राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Lucknow : सूबे में थमने का नाम नहीं ले रहा पोस्टर वॉर, सपा का पोस्टर “पीडीए जोड़ोगी और जीतेगी” सोशल मीडिया पर वायरल

by | Nov 3, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, टॉपिक, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति, लखनऊ

Lucknow : लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं। इसी वजह से पार्टी के नेता और विधायक प्रदेश के विभिन्न जिलों से यहां अपने पोस्टर लगवाते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नारे का जवाब देते हुए एक नया पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है, “मठाधीश बांटेंगे और कांटेंगे… पीडीए जोड़ेगी और जीतेगी।”

यह पोस्टर सपा नेता अमित चौबे द्वारा लगाया गया है, जो महराजगंज जिले की फरेंदा सीट से चुनावी दावेदारी कर रहे हैं। इस पोस्टर के माध्यम से सपा ने बीजेपी पर हमला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सभाओं में हिंदू समुदाय को एकजुट होने की अपील करते रहे हैं और हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों के संदर्भ में उन्होंने नारा दिया था, “बंटेंगे तो कटेंगे, एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।”

ये भी पढ़ें : Lucknow : पॉलिटिकल वॉर का अखाड़ा बना लखनऊ, बीजेपी के बटेंगे तो कटेंगे का सपा ने जुडेंगे तो जीतेंगे से दिया जवाब

ये भी देखें : बांसफोड़ समाज के लोगों के साथ Ravi Kishan ने मनाई Diwali

इससे पहले भी सपा कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए गए थे, जो योगी के नारे का जवाब देते हुए लिखा गया था, “न कटेंगे, न बंटेंगे, पीडीए के संग रहेंगे।” यह पोस्टर भी अमित चौबे ने लगाया था। इसके अलावा, एक और पोस्टर में अखिलेश यादव को ‘सत्ताईस का सत्ताधीश’ बताया गया था, जिसे संत कबीर नगर के सपा नेता जयराम पांडे ने लगाया था।

हाल ही में निषाद पार्टी ने भी लखनऊ में कई जगहों पर पोस्टर लगाए, जिसमें लिखा था, “सत्ताईस का नारा, निषाद है सहारा,” जिससे वे अपने वोट बैंक की ताकत दिखाना चाह रहे थे। इससे पहले भी निषाद पार्टी ने खुद को ‘सत्ताईस का खेवनहार’ बताते हुए पोस्टर लगाए थे।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर