खबर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से 3 दिन तक हैं बिहार दौरे पर ,चौथे कृषि रोड मैप का होगा शुभारंभ, जानें आगे का प्लान

by | Oct 18, 2023 | ख़बर, बड़ी खबर, राजनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 अक्टूबर यानि आज बिहार के तीन दिन के दौरे पर पटना जाएंगी। जहां वो 18 अक्टूबर को वह बिहार के चौथे कृषि रोड मैप को लॉन्च करने जा रही है| इसी कार्यक्रम के दौरान उनके मोतिहारी और गया जाने का भी कार्यक्रम है। बता दें कि राष्ट्रपति इस दौरे के पहले दिन, यानी 18 अक्टूबर को, पटना पहुंचने के बाद बापू सभागार में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप का विधिवत उद्घाटन करेंगीं। इस दिन, बापू सभागार में दो हजार किसान समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी शामिल होंगी।

राजभवन में रात्रि भोज का किया गया आयोजन

18 अक्टूबर को राजभवन में के आगमन पर रात्रि भोज का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के महत्वपूर्ण गणमान्य लोग भी हिस्सा लेंगे। इस भोज की व्यापक तैयारी की जा रही है। और इसी दिन, राष्ट्रपति पटना साहिब के श्रीहरमंदिर में मत्था टेकने भी जाऐंगी। राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि को विश्राम करेंगी। वहीं 19 अक्टूबर को राष्ट्रपति मोतिहारी जाएंगी, जहां महात्मा गांधी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। ठीक उसी दिन शाम को पटना एम्स के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी|

सुरक्षा व्यवस्था का हैं पुख्ता प्रबंध

राष्ट्रपति 20 अक्टूबर पटना से गया के जाऐंगी , जहां वे दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। साथ ही इसी दिन उनके महाबोधि मंदिर जाने की भी संभावना है। इसके बाद  वे गया से ही होकर दिल्ली के लिए रवाना होंगी। वहीं राष्ट्रपति के बिहार आगमन के चलते प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे है|

यह भी पढ़ें:-बसपा में चल रही है गुटबाजी, मोहित आनंद निष्कासित, मेरठ से जयपाल सिंह को बनाया जिलाध्यक्ष

बदला गया पटना शहर का रूट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के चलते पटना शहर का ट्रैफ़िक मार्ग बदल दिया गया है। मंगलवार (17 अक्टूबर) की शाम को, ट्रैफ़िक एसपी ने इस नए मार्ग का निर्देश भी जारी किया है। जिसके चलते एक निश्चित सीमा के अंदर कई रास्तों पर जाना मना होगा। बता दें कि एयरपोर्ट से लेकर पटना शहर तक कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पटना के ट्रैफ़िक एसपी पुरण कुमार झा ने इसकी जानकारी दी है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर