राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

अयोध्या राम मंदिर में दिनदहाड़े हुई जवान की मौत, जानिए क्या है पूरा मामला

by | Jun 19, 2024 | अयोध्या, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) राम मंदिर परिसर में गोली चलने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह 5.25 बजे की है। रामजन्मभूमि परिसर में तैनात PAC के एक जवान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी है। घायल जवान को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

ये भी देखें : Shivraj Singh Chouhan : शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान | Breaking News | Hindi News |

सूचना मिलते ही आईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में पुलिस का मानना है कि यह आत्महत्या या हादसा हो सकता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही गोली चलने की वजह स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें : Agra News : आगरा में युवती ने EX -बॉयफ्रेंड से पीछा छुड़वाने के लिए कर डाला ये कारनामा, जानकर रह जाएंगे दंग

जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा था। जनाव की उम्र 25 के करीब बताया जा रहा है। अचानक गोली लगने के कारण (Ayodhya) राम मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। उनके साथियों उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अंबेडकरनगर के थाना सम्मनपुर के गांव कजपुरा का रहने वाला था। साथियों के मुताबिक बताया कि घटना से पहले शत्रुघ्न मोबाइल देख रहा था। वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस ने जवान के परिवार को सूचना दे दी है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर