राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

National News : पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में जीत को लेकर कार्यकर्ताओं को सराहा, हेमंत सोरेने को भी दी बधाई

by | Nov 23, 2024 | ट्रेंडिंग, देश, राजनीति

National News : महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को बहुमत मिल चुका है। भाजपा और उसके सहयोगी दल 141 सीटों पर आगे हैं, जिससे भाजपा इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महायुति की इस बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए महाराष्ट्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए महायुति के सतत प्रयासों का आश्वासन भी दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के भाइयों और बहनों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं का आभार। एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत के लिए धन्यवाद। हम राज्य की प्रगति के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

अमित शाह और महायुति की जीत पर प्रतिक्रिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “जय महाराष्ट्र। इस जनादेश ने झूठ और भ्रम फैलाने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर की पुण्यभूमि की जनता की विजय है।” शाह ने इस जीत को महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और विकास प्राथमिकताओं के प्रति जनता की प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

ये भी पढ़ें : UP News : शादी में ठंडी रोटी परोसे जाने पर विवाद, दूल्हे की बहन साथ हुआ कुछ ऐसा जिसके बाद मच गई अफरा-तफरी

यो भी देखें : IIT से पासआउट हैं ये मशहूर संन्यासी, लाखों की नौकरी छोड़ अचानक बने साधु, वजह जान हो जाएंगे हैरान

झारखंड में झामुमो की बढ़त

महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में भी विधानसभा चुनाव हुए, जहां झामुमो गठबंधन आगे है और भाजपा गठबंधन महज 18 सीटों पर बढ़त बना सका। प्रधानमंत्री मोदी ने झामुमो गठबंधन को उनके प्रदर्शन पर बधाई देते हुए झारखंड के लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम राज्य के विकास और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम करते रहेंगे। अमित शाह ने भी झारखंड के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनजातीय समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

उपचुनाव में एनडीए का प्रदर्शन

पीएम मोदी ने देशभर में हुए उपचुनावों के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एनडीए के जनहितैषी प्रयास हर जगह गूंजते हैं। मैं विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं और जनता के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद करता हूं। हमारे कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत करते हुए लोगों तक सरकार की नीतियों को पहुंचाने में सफल रहे। अमित शाह ने भी उपचुनावों में विजयी एनडीए प्रत्याशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश एनडीए की विकास और विश्वास की राजनीति का साक्षी बन रहा है। ये जीत मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में मजबूत कदम है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर