खबर

Noida News: कल नोएडा पहुंचेंगे अखिलेश यादव, जिले के पदाधिकारियो को देगे मूलमंत्र

by | Sep 30, 2023 | अपना यूपी, बड़ी खबर, राजनीति

आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कमर कस ली है। बता दें, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सत्ताधारी पार्टी पर सोशल मीडिया के अलावा धरातल पर उतरकर भी लगातर हमला बोल रहे हैं। साथ ही जगह-जगह जाकर, पार्टी को और मजबूत करने में जुटे हुए हैं। आपको बता दें, अब इसी सिलसिले में रविवार को अखिलेश यादव नोएडा दौरे पर आ रहे हैं। अखिलेश के दौरे की सूचना के बाद,नोएडा सपा इकाई के द्वारा अखिलेश यादव के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

ये भी देखें : यूपी में शिया वक्फ बोर्ड की जमीनों पर प्राइवेट स्कूल-कॉलेज खोलने की घोषणा, इस शहर से होगी शुरुआत

कल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर करीब दो बजे नोएडा में आएंगे। सबसे पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डीएनडी पर उनका स्वागत करते हुए नजर आएंगे और इसके बाद काफिलों के साथ सेक्टर-73 में गांव सर्फाबाद जाएंगे। बता दें, यहां पर हीरादई और किशन सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। उसके बाद 1 बजे अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

किशन सिंह यादव सपा के पुराने सिपाही थे

पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्र सभा प्रिंस यादव ने बताया है कि, उनके बाबा स्वर्गीय किशन सिंह यादव पुराने सपा के सिपाही थे और उन्होंने शुरू से ही समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया था। जिसकी वजह से मुलायम सिंह यादव के प्रिय नेताओं में बाबा शामिल थे। आगे प्रिन्स ने कहा कि, उनके मार्गदर्शन पर ही हम चल रहे हैं। प्रिंस ने रविवार को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बताया कि, सुबह 8:00 बजे हवन होगा और 9:30 बजे रागिनी का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने के बाद, प्रतिमा का अनावरण और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव जिले के पदाधिकारी को मूल मंत्र दे सकते हैं।

ये भी देखें : डीएम कार्यालय के बाहर युवक का स्टंट, नहीं गई पुलिस की नजर!

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर