राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

UP By Election 2024 : कांग्रेस और सपा में सीट बंटवारे को लेकर घमासान, कांग्रेस नेता ने दिया ये बड़ा बयान

by | Sep 17, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

UP By Election 2024 : उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल तेज हो चुकी है। इस उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर रस्साकसी जारी है, और इस मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच बयानबाजी भी जारी है।

उपचुनाव (UP By Election 2024) को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “इंडिया गठबंधन” पूरी तैयारी में है और जल्द ही विधान सभा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अजय राय ने यह भी बताया कि कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए पांच सीटों की डिमांड की है, जिन पर पिछली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जीत दर्ज की थी। इसके अलावा, बाकी 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) को लड़ने की अनुमति देने की योजना है। अजय राय ने आगे कहा कि यूपी कांग्रेस ने अपना प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय कांग्रेस को भेज दिया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय नेतृत्व इस प्रस्ताव पर उचित निर्णय लेगा।

वहीं, समाजवादी पार्टी ने अब तक 10 में से 6 सीटों पर प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची से यह साफ हो गया है कि समाजवादी पार्टी 10 में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस स्थिति में, कांग्रेस की ओर से यूपी में सीटों की दावेदारी के बीच समाजवादी पार्टी ने भी अपने पांव पसारने की कोशिश की है।

अजय राय ने सपा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के तालमेल पर यूपी का सीट बंटवारा निर्भर करने की बात पूरी तरह से सही नहीं है। उन्होंने कहा, राष्ट्र्रीय नेतृत्व ही इस संबंध में अंतिम निर्णय लेगा। हमारा काम प्रस्ताव भेजना था, जो हमने कर दिया है।

ये भी देखें : Arvind Kejriwal on Resgination : ‘दो दिन बाद दूंगा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा’ | News |

ये भी पढ़ें : Firozabad Blast : फिरोजाबाद के नौशेरा में हुआ भीषण विस्फोट, मृतकों की संख्या पांच

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर