राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

10 October Ka Rashifal : कई जातकों के जीवन में आज खुशियों का होगा आगमन, यहां पढ़ें अपना राशिफल

by | Oct 10, 2024 | ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

10 October Ka Rashifal : गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार, इस दिन कई जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आइए, जानते हैं हर राशि का राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए यह दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने आवश्यक कामों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं, तो अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लें। राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए मान-सम्मान में वृद्धि होगी, और आपको किसी नए पद की प्राप्ति से खुशी का अनुभव होगा। धन उधार लेते समय सोच-समझकर निर्णय लें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें। परिवार में वाद-विवाद के कारण मन परेशान रह सकता है। भाइयों का साथ देने की आवश्यकता है। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सफलता मिलेगी। सहयोगियों से अपनी बात कहने का अवसर भी मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। जोखिम भरे निर्णय न लें, वरना परेशानी हो सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर दिन रहने वाला है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा, और आपके फैसलों का कार्य क्षेत्र में स्वागत होगा। किसी पुरस्कार की संभावना भी है। पिताजी की मदद से मन की उलझनें दूर होंगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे, जिससे खुशी मिलेगी। व्यापार में सहयोगी को पार्टनर बनाना लाभदायक हो सकता है। प्रशासनिक मामलों में सावधानी बरतें। विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन ठीक-ठाक रहेगा। पार्टनरशिप में काम करना बेहतर होगा, लेकिन तालमेल बनाकर चलें। आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की आवश्यकता है। परिवार में लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। चुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। पुराने मित्र से कोई बात बुरी लग सकती है।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को खान-पान पर नियंत्रण रखना चाहिए। व्यापार में लाभ की उम्मीद है, लेकिन किसी सहयोगी के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपकी वाणी की सौम्यता मान-सम्मान दिलाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में नए पद की प्राप्ति की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को कानूनी मामलों में समस्या हो सकती है। काम अधिक होने से थकान और सिरदर्द हो सकता है। परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। हालांकि, आपकी शाख और सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों का मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे खुशी बनी रहेगी। किसी काम में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से वादा कर सकते हैं। संतान को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नए घर या वाहन की खरीदारी की कोशिश कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के मन में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। नए काम की शुरुआत के लिए पिता से बातचीत कर सकते हैं। बच्चों की फरमाइश पर पिकनिक या मूवी देखने जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन पेट संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के मन में अशांति बनी रहेगी। पारिवारिक समस्याओं को लेकर विवाद में न पड़ें, अन्यथा किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में काम समय पर न होने से रुकावट आ सकती है। माताजी से कुछ समस्याओं को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी से मांग कर वाहन न चलाएं, क्योंकि दुर्घटना का भय है। घर में मांगलिक उत्सव की तैयारी हो सकती है। परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई समस्या हो, तो नजरअंदाज न करें।

दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।

ये भी पढें : UP News : प्रयागराज में सगाई समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से तीन बच्चों को लगी गोली, एक की मौत

ये भी देखें : AAP के एक और सांसद के ठिकानों पर ED की छापेमारी, भड़के सिसोदिया, तोता-मैना को फिर खुला छोड़ दिया

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर