18 August 2024 : आज सभी राशियों के लिए खास रहेगा। हर राशि के लिए अलग-अलग परिस्थितियां और संभावनाएं बन रही हैं।

मेष (Aries) : रविवार को आपके कार्यक्षेत्र में विवाद से बचना चाहिए, क्योंकि झगड़े की संभावना है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। यात्रा के दौरान कीमती वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें क्योंकि चोरी की आशंका है। राजनीति में जनता का सहयोग मिलेगा और भूमि से जुड़े कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है। कृषि कार्य में बाधा दूर होगी। पेट संबंधी समस्याओं के कारण कष्ट हो सकता है।
उपाय: मंदिर में दही दान करें और सफेद चंदन का तिलक लगाएं। सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी।

वृषभ (Taurus) : इस दिन सूर्य देव की कृपा से आपके जीवन में कई सुखद घटनाएं हो सकती हैं। मनचाहा जीवन साथी मिलने और किसी पुरानी अभिलाषा की पूर्ति की संभावना है। राजनीति में भी मनचाहा पद प्राप्त होगा और लेखन कार्य से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। किसी गंभीर रोग का भय समाप्त होगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। नियमित योग और प्राणायाम आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे।
उपाय : एक मुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

मिथुन (Gemini) : रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और नौकरी में पदोन्नति के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में नए मित्र बनेंगे और विदेश यात्रा के योग भी हैं।शारीरिक थकान हो सकती है, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ध्यान और पूजा में रुचि कम रह सकती है।
उपाय : श्री हनुमान जी को लाल लंगोट पहनाएं।

कर्क (Cancer) : अपने महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों के भरोसे न छोड़ें। समय सकारात्मक रहेगा और अपने व्यवहार में सुधार लाने की कोशिश करें। व्यापार लाभदायक रहेगा और आपकी आवश्यकताओं को सीमित रखने से गुप्त शत्रुओं से बच सकते हैं। नौकरी में लाभ मिलेगा और व्यापारिक यात्रा फायदेमंद होगी। संपत्ति से जुड़े कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। खानपान की आदतें सुधारें और रोगों से बचाव करें।
उपाय : ॐ तत्व निरंजनाय तारकरामाय नमः मंत्र का स्फटिक की माला पर 51 बार जाप करें।

सिंह (Leo) : इस दिन भोग विलास की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है और किसी राजनीतिक व्यक्ति की संगत लाभकारी होगी। व्यापार में व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है और कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। यात्रा के दौरान कीमती वस्तु खोने या चोरी होने का खतरा है। परिवार में धन संपत्ति विवाद को आप खुद ही सुलझा लेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, विशेषकर शराब के सेवन के कारण दुर्घटना हो सकती है। खानपान में सुधार करें और सजग रहें।
उपाय : सुबह जल्दी उठकर स्नान कर सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

कन्या (Virgo) : आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है और किसी प्रियजन से भेंट होगी। राजनीति में महत्वाकांक्षा पूरी होगी और समाज में मान बढ़ेगा। व्यापार में व्यस्तता बढ़ेगी और नए भवन खरीदने या बनवाने की योजना सफल होगी। नौकरी में सहयोगी लाभकारी होंगे और समाज में नए परंपरा की शुरुआत आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नियमित योग और ध्यान से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय : दक्षिणावर्ती शंख घर में रखें।

तुला (Libra) : इस दिन वाहन की समस्या उत्पन्न हो सकती है और माता से वाद विवाद की संभावना है। भूमि से जुड़े कार्यों में विरोधी के कारण बाधा आ सकती है। वाहन उद्योग में लाभ होगा और कृषि कार्य में सरकारी मदद से बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, हृदय रोग संबंधी समस्याओं से मन अशांत रहेगा। गहरे जल में जाने से बचें और नियमित योग करें।
उपाय : तेल अथवा शराब 43 दिनों तक प्रातः काल धरती पर गिराएं।

वृश्चिक (Scorpio) : सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और माता से धन प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से मान बढ़ेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उद्योग धंधे में नए सहयोगी मिलेंगे और राजनीतिक क्षेत्र में जन समर्थन प्राप्त होगा। शारीरिक आरोग्य उत्तम रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र की भागदौड़ के कारण थकान हो सकती है। नाक, कान, गला से संबंधित समस्याओं की समय पर दवाई लें।
उपाय : श्री गणेश जी को पीले फूल एवं दुर्गा घास चढ़ाएं।

धनु (Sagittarius) : उच्च पदस्थ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे। समाज में मान बढ़ेगा और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा और दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और गंभीर रोगों का भय समाप्त होगा। मानसिक तनाव दूर होगा और अच्छी नींद आएगी।
उपाय : शनि देव की पूजा आराधना करें।

मकर (Capricorn) : कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में आय बढ़ेगी और शेयर, लॉटरी से लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य होंगे। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा और धन संपत्ति विवाद सुलझ जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याओं के प्रति सजग रहें। किसी दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा, लेकिन अप्रिय घटनाओं से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
उपाय : हरे कपड़े में मूंग की दाल रखकर दक्षिणा सहित मंदिर में दान करें।

कुंभ (Aquarius) : महत्वपूर्ण कार्य में सोच-समझकर निर्णय लें और विरोधियों से गुप्त नीतियों का खुलासा न करें। सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और घर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। व्यापार में योजना बद्ध तरीके से कार्य करने से सफलता मिलेगी और सरकारी क्षेत्र में संघर्ष अधिक होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओं से सतर्क रहें और नियमित ध्यान, व्यायाम करें। जोड़ों के दर्द संबंधी समस्याओं के प्रति सावधान रहें।
उपाय : मंगल मंत्र का जाप मूंगे की माला पर 108 बार करें।

मीन (Pisces) : दिन की शुरुआत शुभ समाचार के साथ होगी और राजनीति में जन समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से घनिष्ठता बढ़ेगी और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसी मंगल उत्सव में शामिल होना होगा और शादी के संबंध में विचार बन सकते हैं। मेहनत के फलस्वरूप कार्य की नई रूपरेखा बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और गंभीर रोग से राहत मिलेगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और स्वास्थ्य में नरमी महसूस हो सकती है।
उपाय : श्री हनुमान जी के दाएं पैर का सिंदूर माथे पर लगाएं।
ये भी पढ़ें : UP News : 69000 शिक्षक भर्ती मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, यूपी की राजनीति में मचा बवाल
ये भी देखें : Yogi Adityanath News : अखिलेश- शिवपाल पर CM योगी का तंज | Breaking News | CM Yogi | Akhilesh Yadav |