राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

23th Jan Ka Rashifal : इन राशियों के लिए रहेगा आज का दिन शुभ और जानिए किस राशि को रहना होगा सावधान

by | Jan 23, 2025 | ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

23th Jan Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है, और हर दिन का विशेष महत्व होता है। आज गुरुवार है, जो भगवान श्री विष्णु की पूजा के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्री हरी विष्णु की उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्ध‍ि होती है। अब आइए जानते हैं, 23 जनवरी को किन राशियों के लिए यह दिन शुभ रहेगा और किन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, जिससे नयी चुनौतियाँ मिल सकती हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, और दोस्तों से भी मदद मिलेगी। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ने का संकेत दे रहा है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, जो मानसिक शांति प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ेपन का अनुभव हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन में क्रोध से बचना महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापारियों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो पेशेवर जीवन में लाभकारी हो सकती है। शासन सत्ता का समर्थन मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शिक्षा से संबंधित कार्यों में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों को आज परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा, लेकिन आपको अपने इमोशन्स को काबू में रखना होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और मीठे खानपान में भी आनंद मिलेगा। हालांकि, फालतू के खर्च बढ़ सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएँ बनी रह सकती हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। मन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी, और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि के साथ-साथ वाहन और वस्त्रों के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेगा। धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में वृद्धि का संकेत दे रहा है। किसी मित्र का समर्थन मिल सकता है, और नौकरी में सम्मान प्राप्त होगा। आय में बढ़ोतरी के योग हैं। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों को मानसिक शांति बनाए रखने के लिए वॉक पर जाने की सलाह दी जाती है। आज आप खुद के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है, लेकिन ऑयली फूड से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि यह सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों को आज निगेटिव लोगों से दूरी बनानी चाहिए। नौकरी में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन आलस्य से दूर रहें। कार्यस्थल पर कुछ कलीग्स आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज खुद को तनाव से दूर रखना चाहिए। मन में निराशा और असंतोष के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। हालांकि, नौकरी में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। फिर भी, आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है, जिसे आपको संभालने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों को आज जंक फूड से बचना चाहिए। बातचीत में संयम बनाए रखें और कार्यस्थल पर कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। दांपत्य जीवन में सुख की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन तनाव से बचने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ का दायरा बढ़ेगा। हालांकि, आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। जॉब करने वालों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और परिश्रम में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज सेल्फ-केयर पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी होगा। करियर में सम्मान मिलेगा और संतान से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों को आज काम के सिलसिले में बातचीत करते वक्त संतुलन बनाए रखना चाहिए, ताकि अनावश्यक विवाद से बचा जा सके।

दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें : Ayodhya News : अयोध्या में राम मंदिर की आज पहली वर्षगांठ, विशेष पूजा और कार्यक्रमों का आयोजन

ये भी देखें : BJP के संकल्प पत्र को लेकर Arvind Kejriwal का पलटवार, कहा – ‘जो भी इसे पढ़ेगा, उसका खून…’

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर