8th March Ka Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है, और प्रत्येक राशि का एक स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 8 मार्च 2025 को शनिवार है, जो हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 8 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।
मेष (Aries)
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, हालांकि डाइट में थोड़ा बदलाव लाना आवश्यक होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे।
वृषभ (Taurus)
प्रॉपर्टी में निवेश के लिए यह उत्तम दिन रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा और नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। सेल्फकेयर पर ध्यान देना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को समझदारी से सुलझाएं। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव लाइफ सामान्य रहेगी।
मिथुन (Gemini)
लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। करियर में तरक्की होगी। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और प्रॉपर्टी से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।
कर्क (Cancer)
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। कार्यस्थल पर परफॉर्मेंस बेहतर होगी। ओवरथिंकिंग से बचें और सकारात्मक रहें। आत्मसंयम बनाए रखें और शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
सिंह (Leo)
आय के विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से अच्छे संबंध रहेंगे। यात्रा से बचें। शैक्षिक कार्यों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलेंगी। प्रेमी का प्यार और सहयोग मिलेगा।
कन्या (Virgo)
निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। स्टॉक्स, शेयर्स और प्रॉपर्टी इनवेस्टमेंट से पहले अच्छी तरह रिसर्च करें। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं। फिजिकल हेल्थ का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में विस्तार होगा। लव लाइफ में साथी की प्राथमिकताएं दूसरी होने से दूरियां महसूस हो सकती हैं।
तुला (Libra)
जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें। धन प्रबंधन सीखें, क्योंकि धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और अनावश्यक खर्चों से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में तरक्की होगी। लव लाइफ में सरप्राइज मिल सकता है।
धनु (Sagittarius)
धन की बचत पर ध्यान दें। निवेश के नए विकल्पों पर विचार करें। विचारों में मतभेद होने से नेगेटिव फील हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। नियमित व्यायाम करें और अनहेल्दी फूड से बचें। नई स्किल सीखने का यह सही समय है। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बना सकते हैं।
मकर (Capricorn)
आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मन सकारात्मक रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। लव लाइफ में नए सरप्राइज मिल सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
आय के अतिरिक्त स्रोत खोजने की कोशिश करें। वाद-विवाद से बचें। बिजनेसमेन को व्यापार में लाभ होगा और नए पार्टनरशिप के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मेहनत का फल मिलेगा। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
मीन (Pisces)
कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जॉब इंटरव्यू के सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। फिटनेस गोल्स पर फोकस करें। प्रियजनों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी विवाद हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।
दैनिक हिन्ट किसी भी तंत्र-मंत्र को बढ़ावा नहीं देता है, हमारा उदेश्य सिर्फ पाठको तक खबर पहुंचाना है।