राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Greater Noida News: गौर अतुल्यम सोसाइटी में डिलीवरी बाॅय के सिर पर गमला गिरा, हालत गंभीर

by | Dec 4, 2023 | अपना यूपी, मुख्य खबरें

ग्रेटर नोएडा । थाना दादरी क्षेत्र के ओमीक्रान-प्रथम सेक्टर में स्थित गौर अतुल्यम सोसाइटी में डिलीवरी देने आए एक डिलीवरी बॉय के ऊपर सोसाइटी में रहने वाले किसी व्यक्ति का पौधे का गमला ऊपर से गिर गया। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रविवार की शाम को थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गौर अतुल्यम सोसाइटी में डिलीवरी बॉय धर्मवीर पुत्र मानसिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मेहराबाद जनपद फिरोजाबाद डिलीवरी देने के लिए आया था। वह सोसाइटी के अंदर डिलीवरी देने जा रहा था, तभी ऊपर से अचानक उसके ऊपर गमला गिर गया। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी है।

ये भी पढ़ें..

उत्तर प्रदेश में आज से बारिश के आसार, तापमान में आई गिरावट, जानिए IMD का अलर्ट

उन्होंने बताया कि घायल को सोसाइटी के मेंटेनेंस विभाग के लोगों ने एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया, जहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनसे प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर