राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Noida: सेक्टर 18 स्थित जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस

by | Nov 26, 2023 | अपना यूपी, मुख्य खबरें, राजनीति

नोएडा: आम आदमी पार्टी गौतम बुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 18 स्थित जिला कार्यालय पर रविवार काे पार्टी का 11वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में मौजूद यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना एवं जिला प्रभारी सी एम चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी 11 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने जनता के ज्वलंत मुद्दों पर काम कर राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा प्राप्त हुआ है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा 26 नवंबर को हमारा संविधान दिवस भी है देश के लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से ही हमें संविधान दिवस मनाने का अवसर मिला है हमारा संविधान ही देश के प्रत्येक नागरिक को एकता के सूत्र में बनता है और हमें स्वतंत्रता से जीने की अधिकार देता है आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने और संविधान की रक्षा के लिए के लिए संकल्पित है।

ये भी पढ़ें..

 किलर कार ने छह लोगों को कुचला, एक की मौत, सेक्टर 83 नोएडा की घटना

इस दौरान जिला महासचिव राकेश अवाना जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव नोएडा विधानसभा अध्यक्ष नितिन प्रजापति यूथ विंग के प्रदेश सचिव अमर सिंह जिला प्रवक्ता राहुल सेठ जिला उपाध्यक्ष प्रवीण धीमान जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत रावत जिला सचिव विजय श्रीवास्तव चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ बी पी सिंह,नोएडा विधानसभा सचिव प्रिंस राजौरिया, दादरी नगर अध्यक्ष दीपक सिंह राजपूत व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष इम्तियाज आलम,ग्रेटर नोएडा वेस्ट नगर अध्यक्ष आशीष कुमार,आजाद मलिक,अभिषेक मिश्रा, अभिषेक अवाना विवेक कुमार आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर