राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

अखिलेश के बाद कौन संभालेगा विधानसभा में उनके पद की जिम्मेदारी, चुनावी रेस में ये नाम आए सामने

by | Jun 11, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, ट्रेंडिंग, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

लोकसभा चुनाव में शानदार प्रर्दशन के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अब केंद्र की राजनीति की ओर रुख करने का फैसला किया है। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष उनकी जगह कौन होगा इसे लेकर पार्टी में मंथन तय हो गया है। माना यह जा रहा है लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की रणनीति की सफलता के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष पीडीए को और धार दे सकते हैं।

ये भी देखेैं : J&K : रियासी आतंकी हमले के पीछे कौन, 10 जून ही क्यों ? | #jammuandkashmirnews #news |

ये भी पढें : PM Modi Cabinet Portfolio Allocation : चिराग पासवान को मिली ये अहम जिम्मेदारी, जानिए Modi 3.0 में किसको मिला कौन सा मंत्रालय

शिवपाल यादव के अलावा सपा महासचिव राम अचल राजभर और इंद्रजीत सरोज का नाम भी इस रेस में बना हुआ है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी चाहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष ऐसे शख्स को बनाया जाए जिससे पीडीए का साफ संदेश जनता तक पहुंच सके। छह बार जसवंत नगर से विधायक शिवपाल यादव विधायक रह चुके हैं। यही नहीं 2009-2012 के बीच वो नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। उनके पास इसका अनुभव भी है और पार्टी संगठन में जबरदस्त पकड़ भी है। ये सब शिवपाल यादव के पक्ष में जाता है।

वहीं राम अचल राजभर की बात करें तो वो अकबरपुर सीट से विधायक हैं और अति पिछड़ी जाति से आते हैं। राम अचल राजभर भी छह बार के विधायक रह चुके हैं और मायावती सरकार में वो परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं। पिछड़ी जातियों में उनकी अच्छी पकड़ रही है। वहीं कौशांबी की मंझनपुर सीट के विधायक इंद्रजीत सिंह सरोज भी सपा अध्यक्ष अखिलेश के भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं। वो बसपा सरकार में समाज कल्याण मंत्री रह चुके हैं।

माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन तीनों नेताओं में से किसी एक को ये अहम ज़िम्मेदारी सौंप सकते हैं। यही नहीं पीडीए के नारे को मजबूत करने के लिए वो पार्टी में इन जातियों से जुड़े नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रहे हैं।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर