राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

आखिर क्यों कही श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में पक्षकारों ने ओवैसी की जीभ काटने की बात, जानिए पूरा मामला

by | Jun 27, 2024 | अपना यूपी, अयोध्या, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के एक पक्षकार दिनेश शर्मा का विवादित बयान सामने आया है। दिनेश शर्मा ने ऐलान किया है कि असदुद्दीन ओवैसी की जीभ काटने वाले को 21 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। दिनेश शर्मा ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी हमेशा हमारे सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं, देश के खिलाफ बोलते हैं। ओवैसी खाते हिन्दुस्तान का हैं और गुण उनके गाते हैं, जो हिन्दुस्तान के खिलाफ हैं। ऐसे व्यक्ति की संसद सदस्यता समाप्त की जानी चाहिए। भारत में रह कर भी ये भारत माता की जय नहीं बोलते। ये लोग हमारे देश में दंगा भड़काना चाहते हैं। शर्मा ने कहा है कि जिस प्रकार ओवैसी ने कहा है कि जय फिलिस्तीन, उसने कभी नहीं कहा जय हिंद, जय भारत, उन्होंने कभी नहीं कहा भारत माता की जय। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि असदुद्दीन ओवैसी की संसद सदस्यता रद्द की जाए।

ये भी देखें : Delhi Weather : दिल्ली में मानसून ने दी दस्तक, तेज हवा के साथ बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा | News |

सभी सानातनियों से कहा है कि जो भी सनातनी इसकी जिभ्या को काटेगा, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की ओर से उसको 21 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति की जीभ काट लेनी चाहिये, जो हमेशा से देश के खिलाफ बोलता हो, हमारे धर्म के खिलाफ बोलता है। उन्होंने कहा है कि असदुद्दीन से जब भी कहा होगा कि भारत माता की जय बोल दो तो आज तक उन्होंने भारत माता की जय नहीं बोली। ये लोग देश को बांटना चाहते हैं, देश में दंगा करवाना चाहते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दिनेश शर्मा पूर्व में ऐलान कर चुके हैं कि जब तक श्री कृष्ण जन्मस्थान आजाद नहीं होगा, तब तक वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे और नंगे पैर ही रहेंगे।

ये भी पढ़ें : इन वायरल कपल की दो साल पहले हो गई थी सगाई? इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए थे कपल

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर