राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

योगी के बाद अमित शाह से मिलने गए राजभर, पेपर लीक मामले में लिया संज्ञान?

by | Jun 28, 2024 | अपना यूपी, ख़बर, देश, बड़ी खबर, मुख्य खबरें, राजनीति

पेपर लीक मामले में वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष के निशाने पर आए सुभासपा के विधायक बेदी राम ने पार्टी अध्यक्ष ओपी राजभर की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ओम प्रकाश राजभर पर चौरो ओर से दबाव बढ़ रहा है। 27 जून गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बेदी राम को लेकर भाजपा को घेरा और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर दी तो सीएम योगी ने ओम प्रकाश राजभर को तलब कर लिया। योगी के बाद शुक्रवार 28 जून को गृहमंत्री अमित शाह ने राजभर को बुला लिया है। अमित शाह के बुलावे पर सुबह-सुबह राजभर लखनऊ से दिल्ली पहुंचे। संसद भवन में स्थित अमित शाह के दफ्तर में उनसे मुलाकात की। अभी तक बातचीत का ब्योरा तो नहीं मिला है लेकिन माना जा रहा है कि बेदी राम के कारण उत्तर प्रदेश में बन रही परिस्थितियों पर ही बातचीत हुई है।

ये भी पढ़ें : ओम प्रकाश राजभर की बढ़ी मुश्किलें, पेपर लीक मामले में MLA बेदीराम का नाम आया सामने, जानिए बीजेपी ने क्या लिया फैसला?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राजभर के लिए बेदी राम का वीडियो मुसीबत बन गया है। इस वीडियो के साथ ही राजभर का भी एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राजभर खुद बेदी राम को जुगाड़ से नौकरी दिलाने वाला बताते हुए कह रहे हैं कि अब तक लाखों चेलों को नौकरी दिला चुके हैं। इसी वीडियो में राजभर कहते हैं कि फार्म भरने के बाद कॉल लेटर आए तो बेदी राम को कॉल कर लेना नौकरी का जुगाड़ हो जाएगा। ऐसे में साफ है कि बेदी राम की सेटिंग के बारे में राजभर को भी पहले से सबकुछ पता था। बेदी राम पहले कई बार पेपर लीक में जेल भी जा चुके थे। राजभर को डर है कि बेदी राम पर कोई कार्रवाई हुई तो उन पर भी विपक्ष कार्रवाई के लिए दबाव बनाना शुरू कर देगा। 

ये भी देखें : Sengol In Parliament : सेंगोल हटाने की मांग पर बवाल… सपा सांसद ने हटाने की कर दी मांग | News |

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि  राजभर की अब दिक्कत यह है कि बेदी राम पर कार्रवाई होने के बाद उन पर भी विपक्ष इस्तीफा देने या सरकार से कार्रवाई के लिए दबाव बनाएगा तो उसका मुकाबला कैसे किया जाएगा। कहा जा रहा है कि 27 जून गुरुवार को सीएम योगी से ओपी राजभर की मुलाकात और 28 जून आज की अमित शाह से मिलना इसी मामले का हिस्सा है। 

राजभर को लेकर यूपी की बीजेपी में वैसे भी बहुत पहले से मतभेद रहे हैं। एनडीए में आने के बाद भी मंत्रिमंडल में शामिल होने में लगा समय इसी का परिणाम कहा जाता रहा है।

कहा जा रहा है कि जहां विपक्ष खुलेआम बेदी राम के खिलाफ मोर्चा खोल चुका है वहीं यूपी मे बीजेपी भी अंदर ही अंदर राजभर को सबक सिखाने के मूड में है। बेदी राम के वीडियो के बाद राजभर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना इसी की कड़ी बताया जा रहा है। पहले घोसी विधानसभा के उप चुनाव फिर लोकसभा चुनाव में बेटे अरविंद राजभर को मिली हार ने राजभर को बुरी तरह से हिला दिया है। जिस तरह के दावे राजभर करते रहे हैं, वैसा कुछ दोनों चुनावों में देखने को नहीं मिला है।

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर