राजनीति

अपना यूपी

क्राइम

बड़ी खबर

स्पोर्ट्स

वेब स्टोरीज

खबर

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने कंगना रनौत को लेकर BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘जानबूझकर तैयार की गई स्क्रिप्ट का हिस्सा…

by | Aug 28, 2024 | अपना यूपी, आपका जिला, ख़बर, बड़ी खबर, मुख्य खबरें

Akhilesh Yadav : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के हालिया विवादास्पद बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कंगना के बयान को भाजपा की राजनीति से प्रेरित और जानबूझकर तैयार की गई स्क्रिप्ट का हिस्सा करार दिया।

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ये भाजपा की स्क्रिप्ट है, जिसे एक अभिनेत्री जी, शीर्ष निर्देशक जी के कहने पर संवाद के रूप में पढ़ रही हैं। जब एक सामान्य राजनीतिज्ञ भी ये समझता है कि किसानों के प्रदेश में ‘किसान-आंदोलन’ के बारे में अपशब्द कहने से उनको हानि होगी, तो क्या भाजपाई चाणक्य ये नहीं समझते हैं?”

अखिलेश (Akhilesh Yadav) अपने बयान में इस बात पर जोर दिया कि कंगना का यह विवादास्पद बयान वास्तव में भाजपा की एक सोची-समझी चाल का हिस्सा हो सकता है, जिसका उद्देश्य हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों में संभावित हार का जिम्मेदार किसी और को ठहराना है। उन्होंने कहा, “इस प्रकरण की असली सच्चाई ये है कि ऐसी बात जानबूझकर कहलवायी गयी होगी, जिससे हरियाणा में पहले से तय हो चुकी हार का कारण ‘अभिनेत्री’ के बयान को बनाया जा सके और उस हार का दोषारोपण शीर्ष नेतृत्व पर न हो। ये बयान नहीं किसी को बचाने के ‘शब्द-ढाल’ है।”

कंगना रनौत ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो भारत में ‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’ उत्पन्न हो सकती थी। उन्होंने किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उस समय शव लटक रहे थे और बलात्कार हो रहे थे। इस बयान ने खासकर जाट किसान बहुल हरियाणा में विवाद खड़ा कर दिया, जहां आगामी 1 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Bijnor News : तिलक विवाद में टीचर के निलंबन पर छात्रों का भावुक विरोध, स्कूल छोड़ने की दी धमकी

ये भी देखें : Haryana Election : दुष्यंत चौटाला संग इतने सीटों पर लड़ेंगे चुनाव चंद्रशेखर आजाद | Politics |

अपना यूपी

क्राइम

आपका जिला

वीडियो

ट्रेंडिंग

बड़ी खबर